{"_id":"5b65cb374f1c1ba03e8b516e","slug":"201533397815-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उज्जवला योजना के लाभार्थियों को बांटे गए गैस कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उज्जवला योजना के लाभार्थियों को बांटे गए गैस कनेक्शन
Updated Sat, 04 Aug 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को बांटे गए गैस कनेक्शन
- भाजपा नेता अमन गोयल रहे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत सेक्टर-7 में आयोजित एक कार्यक्रम में गरीब परिवारों को मुफ्त गैस कनेक्शन जारी किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के युवा नेता अमन गोयल ने शिरकत की।
अपने संबोधन में भाजपा नेता ने कहा कि उज्ज्वला योजना ने गरीब महिलाओं को सच्चा सम्मान देने का काम किया है। देश में छह करोड़ महिलाओं को इस योजना के माध्यम से धुएं से आजादी दिलाई जा चुकी है। भाजपा सरकार की यह योजना जनहित वाली योजना है। उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना को लागू करने में हरियाणा अग्रणी राज्य है। वर्तमान समय में फरीदाबाद विधानसभा में एक भी ऐसा घर बाकी नहीं है, जहां रसोई गैस कनेक्शन न पहुंच गया हो। उन्होंने कहा कि जरूरत अनुसार अब भी लगातार उज्ज्वला योजना के तहत गरीबों को मुफ्त गैस चूल्हा देने का अभियान जारी है। इसी कड़ी में आज इस कार्यक्रम का आयोजन उदयदीप गैस एजेंसी और रैंबो गैस एजेंसी के द्वारा किया गया है। उन्होंने बताया कि फरीदाबाद जिले में अब तक लगभग 47000 परिवारों को इस स्कीम का लाभ दिया जा चुका है।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता बिजेंदर नेहरा, जिला खाद्य और आपूर्ति नियंत्रक केके गोयल, इंडियन ऑयल के बिक्री अधिकारी गौरव गुप्ता, उदयदीप लांबा, हेमसिंह राणा, वासुदेव अरोरा, विष्णु गुप्ता आदि मौजूद रहे।