{"_id":"5b560bf14f1c1b45748b699b","slug":"201532365809-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध आरओ प्लांट सील किए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध आरओ प्लांट सील किए गए
Updated Mon, 23 Jul 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अवैध आरओ प्लांट सील किए गए
फरीदाबाद। प्राकृतिक संसाधन पानी का अवैध दोहन और बिक्री करने वाले आरओ प्लांट्स के खिलाफ नगर निगम ओल्ड फरीदाबाद जोन में अभियान चलाया गया। निगम की छापामार टीम ने भूड़ कॉलोनी और बसेलवा कॉलोनी में बिना एनओसी के चल रहे सात आरओ प्लांट को सील किया। प्लांट के मालिकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। नगर निगम ओल्ड फरीदाबाद के संयुक्त आयुक्त आशुतोष राजन ने बताया कि आम जनता तक पेयजल पहुंचाने और जल की अवैध बिक्री रोकने के तहत गैर कानूनी रूप से चलाए जा रहे आरओ प्लांट्स के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। निगम क्षेत्र में बिना एनओसी के चल रहे आरओ प्लांट को लेकर काफी शिकायतें मिल रही थी। यह प्लांट संचालक निगम के पानी का व्यवसायिक प्रयोग कर रहे थे। इन प्लांटों के संचालकों को नोटिस भेज कर अवैध धंधा रोकने के निर्देश दिए थे। संचालकों ने इस नोटिस का कोई संज्ञान नहीं लिया, न तो प्लांट बंद किए और न ही नोटिस का जवाब मिला। आरओ प्लांट मालिक न केवल निगम के पानी का व्यवसायिक उपयोग कर रहे थे बल्कि लोगों से मनमाने रेट भी वसूल रहे थे। सोमवार को भूड़ कॉलोनी और बसेलवा कॉलोनी में चल रहे इन सात आरओ प्लांट को सील किया गया। आशुतोष राजन ने बताया कि इन संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी और सीलिंग की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। ब्यूरो