फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   नगर निगम योजना शाखा के पूर्व अधिकारियों पर केस दर्ज

नगर निगम योजना शाखा के पूर्व अधिकारियों पर केस दर्ज

Sun, 27 May 2018 06:55 PM IST
Updated Sun, 27 May 2018 06:55 PM IST
विज्ञापन
नगर निगम योजना शाखा के पूर्व अधिकारियों पर केस दर्ज

विज्ञापन
नगर निगम योजना शाखा के पूर्व अधिकारियों पर केस दर्ज

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम को 1996 से 2017 के बीच 13.28 करोड़ रुपये का राजस्व घाटा करवाने वाले योजना शाखा के सीनियर टाउन प्लानर, डिप्टी टाउन प्लानर सहित अन्य अधिकारियों के खिलाफ वर्तमान सीनियर टाउन प्लानर एसएस ढिल्लो ने एसजीएम नगर थाने में केस दर्ज कराया है। हालांकि, एफआईआर में किसी अधिकारी का नाम नहीं दिया गया है लेकिन 1996 से 2017 के बीच तैनात रहे अधिकारियों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई करने की मांग की गई है।

निगम आयुक्त मो. शाईन ने योजना शाखा में भ्रष्टाचार की शिकायत पर ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम के संयुक्त आशुतोष राजन से 16 अप्रैल 2018 को औचक निरीक्षण करवाया था। निरीक्षण में संयुक्त आयुक्त ने पाया था कि नक्शा पास करने आदि की छह फाइलें गायब थीं। उनकी रिपोर्ट पर निगमायुक्त ने योजना शाखा के सभी कर्मचारियों को तितरबितर कर नया स्टाफ तैनात किया था। 22 अप्रैल को निगमायुक्त ने चंडीगढ़ की भारतीय लेखा परीक्षक संस्थान को योजना शाखा की फाइलों की ऑडिट करने का आमंत्रण दिया था। संस्थान ने 21 फाइलों की जांच की थी। संस्थान ने दो ऑडिट रिपोर्ट निगमायुक्त को सौंपी थीं। जांच रिपोर्ट में बताया गया था कि योजना शाखा में तैनात तत्कालीन अधिकारियों ने जानबूझ कर आवेदकों से सीएलयू चार्ज, ईडीसी, आईडीसी, कन्वर्जन शुल्क आदि नहीं वसूले। पहली रिपोर्ट के आधार पर निगम को 5.86 करोड़ रुपये का राजस्व नुकसान हुआ। दूसरी रिपोर्ट में निगम को 12.72 करोड़ रुपये की राजस्व हानि बताई गई थी। रिपोर्ट मेें यह भी बताया गया था कि अधिकारियों ने जानबूझ कर आवेदकों से राजस्व की डिमांड नहीं की, दूसरे इन अधिकारियों के बाद जो भी अधिकारी आए उन्होंने भी बकाया राजस्व वसूलने की कोई पहल नहीं की। सीनियर टाउन प्लानर एसएस ढुुल्ल ने बताया कि निगमायुक्त के आदेश पर 25 मई 2018 को एसजीएम नगर थाने योजना शाखा में तैनात रहे पूर्व अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार विरोधी अधिनियम सहित धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज कराया गया है। एसएचओ एसजीएम नगर ने बताया कि मामले की जांच एसीपी मुजेसर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed