फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   2000 families facing power cuts

Faridabad News: 2000 परिवार बिजली कटौती से जूझ रहे

Sat, 22 Jul 2023 10:56 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Sat, 22 Jul 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
2000 families facing power cuts
- लो वोल्टेज और बिजली कटौती से हजारों परिवार परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। मवई के जस्सी कॉलोनी में 2000 से ज्यादा परिवार बिजली कटौती से परेशान हैं। लो-वोल्टेज और अघोषित कटों के कारण पंखे और कूलर सहित अन्य उपकरण खराब हो रहे हैं। गर्मी में बिजली कटौती लोगों की परेशानी को दोगुनी कर रहा है। सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों ने शनिवार को नाराजगी जाहिर की।

स्थानीय निवाली सोनू और सुमित भारद्वाज ने बताया कि कॉलोनी में प्रतिदिन 8-10 घंटे बिजली के कट लगे रहे हैं। कॉलोनी में एक ट्रांसफार्मर के सहारे 2000 से ज्यादा परिवारों को बिजली सप्लाई की जा रही है, गर्मी में पंखे और कूलर का इस्तेमाल ज्यादा बढ़ जाने से ट्रांसफार्मर ओवरलोड होकर खराब हो रहा है। जिसे ठीक करने के नाम पर निगम कर्मचारी अवैध वसूली कर रहे है। इसके अतिरिक्त कॉलोनी में लो वोल्टेज की दिक्कत बनी हुई है। जिससे बिजली संचालित उपकरण खराब हो रहे है। इसके अतिरिक्त बिजली नहीं आने के कारण पेयजल संकट भी उत्पन्न हो गया है। लोगों ने निगम से समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

------
यहां भी रही दिक्कत
शनिवार को सेक्टर-55, 58, सुभाष कॉलोनी, मुकेश कॉलोनी, सेक्टर-46, संजय कॉलोनी, एसजीएम नगर, पल्ला, तिलपत, एनएचपीसी, चार्म्स वुड, अनंगपुर, अनंगपुर टू, ओमेक्स, आरपीएस इंटरनेशनल, सूरजकुंड एक-दो, दयालबाग, और ओल्ड फरीदाबाद सहित अलग-अलग हिस्सों में 2-5 घंटे तक के कट लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
जेई को भेजकर जांच कराई जाएगी, यदि किसी भी प्रकार की दिक्कत है तो समस्या का समाधान किया जाएगा।

- नरेश कक्कड़, अधीक्षण अभियंता बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed