{"_id":"6213c9cc04dead72250f3130","slug":"200-workers-will-clean-the-surajkund-mela-complex-in-10-days-faridabad-news-noi63349031","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूरजकुंड मेला परिसर को 200 कर्मी 10 दिन में करेंगे साफ-सुथरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूरजकुंड मेला परिसर को 200 कर्मी 10 दिन में करेंगे साफ-सुथरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद। सूरजकुंड में लगने वाले 35वें अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले की तैयारी जोरों पर है। मेला प्रबंधन द्वारा बाकी बचे कार्यों को पूरा किया जा रहा है। वहीं, परिसर को साफ सुथरा करने की योजना बनाई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि सूरजकुंड परिसर को आगामी 10 दिनों में साफ-सुथरा बनाया जाएगा। इसके लिए 200 से अधिक सफाई कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। इसके टेंडर जारी कर दिए गए हैं।
सूरजकुंड में 20 मार्च से चार अप्रैल तक अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेला लगाया जाएगा। इसमें देश के सभी राज्यों समेत 30 से अधिक देश के हस्तशिल्प कलाकार भाग लेंगे। अधिकारियों की मानें तो इसमें 3000 से अधिक हस्तशिल्प कलाकारों के भाग लेने की उम्मीद है। उनकी सुविधा के लिए 1500 के आसपास हट्स तैयार की गई हैं। जबकि उनके रहने खाने आदि की भी व्यवस्था की जा रही है। परिसर में जन-सुविधा की व्यवस्था की जा रही है। हालांकि अधिकारियों का कहना है यह मेला चार फरवरी से लगना था लेकिन जनवरी में कोरोना के बढ़े मामले व तीसरी लहर के चलते इसमें देरी हो गई। लिहाजा परिसर में जगह-जगह घास व गंदगी पसरी है। उसे साफ करने की योजना बनाई जा रही है।
कैदियों की कला से पर्यटक होंगे रूबरू
सूरजकुंड मेले में इस बार भी हरियाणा के जेलों द्वारा प्रदर्शनी लगाई जाएंगी। इसमें कैदियों द्वारा बनाई गई पेंट्ग्सि, फर्नीचर आदि को प्रदर्शित किया जाएगा। लिहाजा इस बार भी मेले में आने वाले पर्यटक कैदियों के हस्तशिल्प कलाकारी से रूबरू हो सकेंगे। अधिकारियों का कहना है कि इसकी तैयारी की जा रही है। एक या दो स्टॉल इनके लिए आरक्षित होंगे।
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा के प्रति किया जाएगा जागरूक
मेला प्रबंधन के अनुसार इस बार मेले में आने वाले पर्यटकों को सड़क सुरक्षा के प्रति भी जागरूक किया जाएगा। यातायात विभाग व यातायात पुलिस की ओर से इसके प्रति कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। चूंकि सड़क हादसे बढ़ रहे हैं और इसमें लोगों की जान भी जा रही है। इस प्रकार के ज्यादातर हादसे यातायात नियमों की अवहेलना करने पर हो रहे हैं। लिहाजा मेले में पर्यटकों को सड़क सुरक्षा के प्रति भी जागरूक किया जाएगा। बाइक चलाते समय हेलमेट, कार चलाते समय सीट बेल्ट आदि का प्रयोग करने को लेकर प्रेरित किया जाएगा।
मेले की तैयारी की जा रही है। परिसर को आगामी 10 दिन के अंदर पूरी तरह से साफ सुथरा बनाया जाएगा। इसमें 200 से अधिक कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा। इस बार मेला काफी आकर्षक होगा।
- राजेश जून, नोडल अधिकारी, सूरजकुंड मेला