फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   टेनिस प्रतियोगिता में भव्य सिंहमार का बेहतरीन प्रदर्शन

टेनिस प्रतियोगिता में भव्य सिंहमार का बेहतरीन प्रदर्शन

Sat, 04 Aug 2018 09:20 PM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 09:20 PM IST
विज्ञापन
टेनिस प्रतियोगिता में भव्य सिंहमार का बेहतरीन प्रदर्शन

विज्ञापन
टेनिस प्रतियोगिता में भव्य सिंहमार का बेहतरीन प्रदर्शन
फरीदाबाद। खेल परिसर सेक्टर 12 में आयोजित जिला स्तरीय लॉन टेनिस प्रतियोगिता में 14 वर्ष से भी कम उम्र के भव्य सिंहमार ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। भव्य ने अंडर 14 आयु वर्ग के फाइनल में तो जगह बना ही ली, अंडर 16 आयु वर्ग में भी सेमीफाइनल तक पहुंच गया।
जिला लॉन टेनिस एसोसिएशन की ओर से आयोजित तीन दिवसीय ओपन लॉन टेनिस प्रतियोगिता के दूसरे दिन अंडर-12, 14 और 16 आयु वर्ग के एकल में क्वार्टर और सेमीफाइनल मैच खेले गए। अंडर-16 वर्ग में भव्य सिंहमार, आदित्य सिंह, अद्वित और अर्नव सेमीफाइनल में पहुंचे। अंडर-14 भव्य सिंहमार और सिद्धांत ने फाइनल मुकाबले में प्रवेश किया, रविवार का दोनों खिलाड़ी अंडर 14 का खिताब जीतने के लिए आमने सामने होंगे। अंडर 12 के एकल मुकाबलों में सिद्धांत, मणि, तविश और तेजस अंडर-12 के सेमीफाइनल मुकाबले के लिए क्वालीफाई कर गए।
विज्ञापन

आयोजक संजय सिंहमार ने शनिवार को हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अंडर-13 के पहले क्वार्टर फाइनल में भव्य सिंहमार ने युग को, आदित्य सिंह ने तनिष्क को, अद्वित ने लक्ष्य को और अर्नव ने मनन को हराया। अंडर-14 के सेमीफाइनल में भव्य सिंहमार ने अविक को, सिद्धांत ने तेजस को हराया। अंडर-12 के क्वार्टर फाइनल में सिद्धांत ने मनन को, मणि ने यश पन्नू को, तविश ने प्रणव को और तेजस ने मलिक को हराया। लड़कियों के अंडर-16 आयुवर्ग के पहले सेमीफाइनल में साक्षी ने मृणाल को 6-0, 6-2 से हराया। अंडर-14 के सेमीफाइनल में उर्वशी ने सुहानी से और टीना ने सर्वाज्ञना से मुकाबला जीता। अंडर-12 के क्वार्टर फाइनल में सर्वाज्ञना ने आशी यादव को, अदिति त्यागी ने सुहानी को मात दी। रविवार को विभिन्न वर्ग के सेमीफाइनल और फाइनल मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed