{"_id":"5b65b0094f1c1be2588b4f10","slug":"191533390857-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज करीब 40 जगहों पर कई घंटो तक नहीं होगी बिजली सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज करीब 40 जगहों पर कई घंटो तक नहीं होगी बिजली सप्लाई
Updated Sat, 04 Aug 2018 09:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शहर में 40 जगहों पर होगी बिजली कटौती
फरीदाबाद। बिजली वितरण निगम सप्लाई के लिए खंभे लगाने, मरम्मत कार्य करने और ट्रांसफार्मर लगाने के लिए रविवार को एक साथ 40 जगहों पर बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। प्रभावित क्षेत्रों में सोहना रोड, सुभाष कॉलोनी, सेक्टर-4, 7 6 समेत बल्लभगढ़ चावला कॉलोनी और बल्लभगढ़ फेस-3, सिविल अस्पताल और कई औद्योगिक क्षेत्र शामिल हैं। अलग-अलग क्षेत्र में बिजली सप्लाई को एक घंटे से पांच घंटे तक रोका जाएगा। एक साथ कई प्रभावित क्षेत्रों में कार्य प्रकृति के अनुसार, बिजली आपूर्ति रोकी जाएगी। औद्योगिक क्षेत्रों में अधिकतम 6 घंटे का पावर शटडाउन रहेगा। रघुवीर कॉलोनी शहरी क्षेत्र के अंदर आने वाले औद्योगिक क्षेत्रों में करीब तीन घंटे बिजली आपूर्ति की समस्या रहेगी। बिजली वितरण निगम की ओर से जारी सूचना के मुताबिक किसी भी स्थान पर निर्धारित काम के पूरा होते ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। एक साथ कई क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बाधित होने के कारण जल्द से जल्द काम पूरा कराने के निर्देश निगम सुपरींटेंडेट प्रदीप चौहान की ओर से जारी किए गए है। ब्यूरो