फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   गद्दार कार्यकर्ताओं को पार्टी में नहीं आने दूंगा: ओम प्रकाश चौटाला

गद्दार कार्यकर्ताओं को पार्टी में नहीं आने दूंगा: ओम प्रकाश चौटाला

Mon, 30 Oct 2017 10:02 PM IST
Updated Mon, 30 Oct 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
गद्दार कार्यकर्ताओं को पार्टी में नहीं आने दूंगा: ओम प्रकाश चौटाला
गद्दार कार्यकर्ताओं को पार्टी में नहीं आने दूंगा: ओम प्रकाश चौटाला
विज्ञापन


फरीदाबाद। इंडियन नेशनल लोकदल के सुप्रीमो चौधरी ओम प्रकाश चौटाला मंगलवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने बल्लभगढ़ पहुंचे। अनाज मंडी में कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला पार्टी छोड़ने वाले कार्यकर्ताओं से काफी नाराज दिखे।

पार्टी छोडने वालों को गद्दार करार देते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को दोबारा पार्टी में नहीं लिया जाएगा। उन्होंने मौजूद कार्यकर्ताओं से भी अपील की कि वह इस बात का ध्यान रखें कि कोई भी गद्दार पार्टी में शामिल न हो सके। ऐसे लोगों के लिए वह किसी की भी सिफारिश नहीं सुनेंगे। पैरोल पर छूटे पूर्व मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह अच्छे लोगों को पार्टी में अधिक से अधिक जोड़ें ताकि आने वाले विधानसभा चुनाव में इनेलो की सरकार बनाने में मदद मिल सके। कहा कि प्रदेश का हर वर्ग आज भाजपा सरकार की नीतियों से त्रस्त है इसलिए कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर इनेलो सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दें। सम्मेलन में जिले के एकमात्र इनेलो विधायक नगेंद्र भड़ाना के शामिल न होने और सुप्रीमो के पार्टी छोड़ने वाले कार्यकर्ताओं को गद्दार करार दिए जाने के राजनैतिक जानकार कई मायने निकाल रहे हैं। हालांकि विधायक नगेंद्र भड़ाना के सम्मेेलन में नहीं आने के सवाल को पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी चौटाला टाल गए। इनेलो के बल्लभगढ़ के अध्यक्ष ललित बंसल ने कहा कि पार्टी सुप्रीमो कार्यकर्ताओं में जोश भर कर गए हैं और साफ तौर पर गद्दार कार्यकर्ताओं को पार्टी में शामिल ना करने का एलान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed