{"_id":"5b65b0184f1c1b8d3e8b5154","slug":"181533390872-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलेरिया पीड़ितों ने दवा कोर्स पूरा किया के नहीं, फोन पर ली जा रही जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलेरिया पीड़ितों ने दवा कोर्स पूरा किया के नहीं, फोन पर ली जा रही जानकारी
Updated Sat, 04 Aug 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मलेरिया पीड़ितों ने दवा कोर्स पूरा किया
या नहीं, फोन पर ली जा रही जानकारी
फरीदाबाद। मलेरिया पीड़ित 70 मरीजों के बेहतर स्वास्थ्य और दवा कोर्स पूरा करने की जानकारी स्वास्थ्य विभाग फोन के माध्यम से ले रहा है। शनिवार तक करीब आधे मरीजों के ठीक होने की जानकारी और पुष्टि की जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार तक ये प्रक्रिया पूरी करने की उम्मीद जताई जा रही है। डेंगू-मलेरिया विभाग प्रभारी डॉ. रामभगत ने जानकारी दी कि घोषित मरीजों के बेहतर स्वास्थ्य विभाग के लिए फोन से जानकारी ली जा रही है। मलेरिया होने पर 14 दिन की दवा कोर्स को पूरा करने पर ही मरीज ठीक हो सकता है। मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हो सके और दवा लेने में लापरवाही न करें, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग मरीजों से लगातार संपर्क करेगा। डॉ. रमेश ने बताया कि मलेरिया से पीड़ित मरीज भी यदि दवा का पूरा कोर्स कर स्वस्थ हो जाते हैं तो आमजन के बीच बीमारी का भय भी कम होगा। ब्यूरो