{"_id":"5b5881124f1c1b6f668b55b5","slug":"181532526866-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम ने ली अंगड़ाई...बूंदाबांदी से हुआ दिन का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम ने ली अंगड़ाई...बूंदाबांदी से हुआ दिन का शुभारंभ
Updated Wed, 25 Jul 2018 07:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरसात ने उमस भरी गर्मी से दिलाई राहत
सुहावना बना मौसम, लोगों ने बाहर निकलकर उठाया लुत्फ
मौसम विभाग ने चार दिन हल्की बरसात की संभावना जताई
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। पिछले कई दिनों की उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को बुधवार सुबह हल्की बरसात से राहत मिली। रात से ही आसमान में काले घने बादल छाए हुए थे। बुधवार सुबह मौसम ने अंगड़ाई ली और हल्की बरसात शुरू हो गई, जोकि करीब एक घंटे चली। बरसात से मौसम सुहावना हो गया और लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया और मस्ती की।
बुधवार सुबह आसमान में काले घने बादल छाए हुए थे और मौसम सुहावना था। सुबह करीब 8.30 बजे हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। बुधवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह हुई बरसात के बाद सारा दिन मौसम सुहावना बना रहा। इस दौरान दिन में रुक-रुककर हल्की बरसात होती रही, जिसका लोगों ने आनंद लिया। कई दिनों से बारिश न होने के कारण उमस भरी गर्मी से लोगों को परेशानी हो रही थी। आसमान में बादल बिन बरसे ही लौटने से उमस ओर अधिक बढ़ रही थी। ऐसे में लोग गर्मी से बेहाल थे।
शाम को काम से छुट्टी होने के बाद घर पहुंचे लोगों ने मौसम का लुत्फ उठाया और परिवार के साथ पार्क व मॉल्स में घूमे और मस्ती की। मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिन हल्की बरसात होने की संभावना है। इसके साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलेगी। इसके बाद भी कुछ दिन बादल छाए रहेंगे।