{"_id":"59e0f5ff4f1c1bcf538b72e8","slug":"181507915263-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से भरें बल्लभगढ़ फ्लाईओवर पर फर्राटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से भरें बल्लभगढ़ फ्लाईओवर पर फर्राटा
Updated Fri, 13 Oct 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आज से भरें बल्लभगढ़ फ्लाईओवर पर फर्राटा
फरीदाबाद। नेशनल हाईवे पर सबसे लंबा फ्लाईओवर आज जनता को समर्पित किया जाएगा। बल्लभगढ़ क्रॉसिंग पर बनाए गए इस फ्लाईओवर पर शनिवार से वाहन फर्राटा भरने लगेंगे। अब दिल्ली से आगरा तक का सफर करने वाले वाहन चालकों को बल्लभगढ़ में लगने वाले जाम से मुक्ति मिल जाएगी। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर इसका उद्घाटन करेंगे। शुक्रवार को फ्लाईओवर की फिनिशिंग का काम देर शाम तक जारी रहा।
62 करोड़ रुपये की लागत से फ्लाईओवर को तैयार करने में एनएचएआई को सबसे अधिक समय लगा है। इ एनएचएआई ने ओल्ड फरीदाबाद, अजरौंदा चौक, बड़खल चौक, बाटा चौक, एनएचपीसी चौक के पास फ्लाईओवर को पहले ही शुरू कर दिया था। अब इसके शुरू होने से वाहन चालक नॉन स्टॉप सुविधाजनक पूरा कर सकेंगे।
एनएचएआई के अनुसार सबसे पहले मेवला महाराजपुर अंडरपास का शुभारंभ किया जाएगा। उसके बाद फ्लाईओवर पर आवाजाही शुरू की जाएगी। यह फ्लाईओवर गुरुग्राम नहर से शुरू होकर बल्लभगढ़ अनाज मंडी तक जाएगा। करीब दो लाख वाहन चालको को इससे राहत मिली है।
विज्ञापन
कोट
फ्लाईओवर एवं अंडरपास शुरू करने की सारी तैयारियां पूर कर ली गई है। सबसे पहले अंडरपास का शुभारंभ किया जाएगा।
- सचिंद्र, परियोजना प्रबंधक