{"_id":"5b65ca464f1c1ba33e8b5179","slug":"171533397574-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बम-बम के जयघोषों से शहर गुंजायमान होने लगा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बम-बम के जयघोषों से शहर गुंजायमान होने लगा शहर
Updated Sat, 04 Aug 2018 09:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बम-बम के जयघोषों से शहर गुंजायमान होने लगा शहर
- कांवड़िये लौटने हुए शुरू, 9 अगस्त को चढ़ेगा जल
- मंदिरों में भी जलाभिषेक की तैयारियां शुरू हुई
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सावन माह में बम-बम के जयघोषों से शहर गुंजायमान होने लगा है। शिव भक्तों की टोलियां कांवड़ लेकर लौटना शुरू हो गई हैं। शहर में जगह-जगह लगाए गए कांवड़ सेवा शिविर में भोले के भक्तों की सेवा हो रही है। 9 अगस्त को शिव रात्रि के मौके भगवान भोले नाथ का गंगाजल से जलाभिषेक किया जाएगा। इसके लिए मंदिरों में भी तैयारियां शुरू हो गई हैं।
हरिद्वार व गोमुख से गंगाजल लेकर कांवड़ियों ने लौटना शुरू कर दिया है। उत्तर प्रदेश के कोसी, मथुरा, आगरा, अलीगढ़ व राजस्थान की ओर जाने वाले कांवड़ियों के जत्थे बाईपास रोड से गुजरते हुए देखे जा सकते हैं। इसके अलावा पलवल की ओर जाने वाले कांवड़िये भी इसी मार्ग से गुजरेंगे। कांवड़ियां बम-बम के नारे लगाकर मंजिल की ओर बढ़ रहे हैं। कांवड़ियों में महिला व बच्चे भी शामिल हैं।
सुरक्षा व्यवस्था के चलते कांवड़ियों को कालिंदी कुंज से आगरा नहर के साथ वाली सड़क से निकाला जा रहा है। दिल्ली व फरीदाबाद पुलिस ने जगह जगह बेरिकेडिंग की गई है। कांवड़ यात्रा मार्ग पर यातायात पुलिसकर्मियों के अलावा, थाना चौकी के पुलिसकर्मियों की भी ड्यूटी लगाई गाई है। कांवड़ियों की सेवा के लिए आगरा नहर के साथ वाली सड़क पर जगह जगह कांवड़ शिविर लगाए गए हैं, जिनमें श्रद्धालु भक्तों की सेवा कर रहे हैं।