{"_id":"5b0d9a434f1c1ba46e8b550b","slug":"171527618115-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलत दिशा में आ रहे डंपर ने ऑटो में टक्कर मारी, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलत दिशा में आ रहे डंपर ने ऑटो में टक्कर मारी, महिला की मौत
Updated Tue, 29 May 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डंपर और ऑटो में टक्कर, महिला की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। पाली क्रेशर जोन में सोमवार देर शाम गलत दिशा में आ रहे एक डंपर ने ऑटो सवार दंपति को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा महिला के शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।
जमाई कॉलोनी निवासी अशोक कुमार अपनी पत्नी कमला (40) के साथ सोमवार देर शाम अपने ऑटो में सवार होकर पाली क्रेशर जोन की तरफ जा रहे थे। अशोक ने बताया कि जब वे फरीदाबाद-गुरुग्राम से क्रेशर जोन की तरफ थोड़ा आगे चले तभी गलत दिशा में सामने से आते एक तेज रफ्तार डंपर ने उनके ऑटो में सामने से टक्कर मारी। इससे वे दोनों घायल हो गए। जैसे तैसे उन्होंने हिम्मत कर उन्होंने चालक को रोकने का प्रयास किया और डंपर के आगे लेट गए ताकि वह भाग न सके। मगर तभी पीछे से आए एक और डंपर के चालक व परिचालक ने दुर्घटना करने वाले डंपर के चालक व परिचालक के साथ मिलकर उन्हें उठाया और सड़क किनारे झाड़ियों में फेंक दिया। इसके बाद वे अपने डंपर दौड़ा ले गए। वे अपनी पत्नी को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अशोक की शिकायत पर अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा दिया है।