फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   17 cows were freed, two died

Faridabad News: 17 गोवंश को कराया मुक्त, दो की मौत

Sat, 15 Jun 2024 11:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
17 cows were freed, two died
- सोमवार को ईद के लिए मेवात ले जा रहे थे, कैंटर छोड़ फरार हुए आरोपी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बल्लभगढ़। बकरीद का पर्व होने के चलते गो तस्कर भी सक्रिय हो गए हैं। शनिवार सुबह गोरक्षकों ने कैंटर में भरे 17 गोवंश को मुक्त करवाया। इनमें से दो गोवंश की मौत हो गई। थाना आदर्श नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, सभी गोवंशों को गोशाला में भिजवा दिया है। इन गायों को ईद के लिए नूंह मेवात ले जाया जा रहा था।


गोरक्षक शिवा दहिया ने बताया कि उनकी टीम को शनिवार रात सूचना मिली कि उत्तर प्रदेश की तरफ से गोवंश से भरा एक कैंटर फरीदाबाद के रास्ते नूंह मेवात में ईद के मौके पर कुर्बानी के लिए जा रहा है। उन्होंने टीम के साथ पलवल, होडल और फरीदाबाद के गोरक्षकों की टीम को अलर्ट कर दिया। सभी टीमों ने अपने-अपने इलाके में कैंटर की तलाश शुरू कर दी। शिवा ने बताया कि कैंटर कुंडली-गाजियाबाद-पलवल एक्सप्रेसवे से होते हुए जैसे ही दिल्ली-मुंबई-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर चढ़ा। तभी गो रक्षकों की टीम ने उसे पहचान लिया और रुकने का इशारा किया। चालक सहित गो तस्कर कैंटर लेकर भागने लगे। गोरक्षकों की टीम ने उसका पीछा करते हुए पुलिस को सूचना दे दी। इस दौरान आरोपी आदर्श नगर थाने तक पहुंचे और थाने के पीछे गायों से भरे कैंटर को छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। एएसआई सुरेंद्र ने बताया कि कैंटर से कुल 17 गायों को बरामद किया गया है, इनमें से दो मृत अवस्था में थीं। गो तस्कर भागने में कामयाब हो गए, जिन्हें पकड़ने के लिए क्राइम ब्रांच की टीमें गठित कर दी गई हैं। सभी गायों को ऊंचा गांव स्थित गोपाल गोशाला में भिजवा दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed