{"_id":"5b65ea3e4f1c1b9f3e8b5311","slug":"151533405758-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम के बड़े बकाएदारों पर सीलिंग की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम के बड़े बकाएदारों पर सीलिंग की तैयारी
Updated Sat, 04 Aug 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
निगम के बड़े बकाएदारों पर सीलिंग की तैयारी
फरीदाबाद। कर्ज में डूबे नगर निगम की वित्तीय हालत सुधारने के लिए अब निगम प्रशासन बड़े बकाएदारों पर शिकंजा कस रहा है। निगम प्रशासन उन बड़े बकाएदारों की प्रॉपर्टी सील करेगा जिन्होंने कई नोटिस जारी होने के बाद न तो जवाब दिया और न ही बकाया जमा करवाया।
निगम सूत्रों के मुताबिक योजना शाखा ने शहर के बड़े बकाएदारों के खिलाफ प्रॉपटी सीलिंग की कार्रवाई करने की इजाजत निगमायुक्त मो. शाईन से मांगी थी। निगम आयुक्त ने योजना शाखा को कार्रवाई की स्वीकृति दे दी थी। निगम सूत्रों के मुताबिक सोमवार से इन बकाएदारों के खिलाफ सीलिंग अभियान शुरू हो जाएगा। प्लानिंग शाखा की सूची में एचीवर बिल्डर प्राइवेट लिमिटेड, श्याम गारमेंट्स, इंडिया फोर्ज ड्रॉप स्टैंपिंग लिमिटेड, राजेश कुमार भाटिया प्लॉट ए छह नेहरू ग्राउंड, टीसीएस एसोसिएट्स नीलम बाटा रोड, सतीशचंद राय वीपी 57सी, मेहरचंद ईवीपी फरीदाबाद, नाहर सिंह पैलेलस, मधुवन इलेक्ट्रॉनिक्स प्रा. लि. और दिल्ली ऑटोमोबाइल्स के नाम शामिल हैं। इन सभी पर निगम का बीस करोड़ रुपये से अधिक बकाया है।