{"_id":"5b65b0014f1c1b8d3e8b5151","slug":"151533390849-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरिक सुविधा केंद्रों का समय बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागरिक सुविधा केंद्रों का समय बदला
Updated Sat, 04 Aug 2018 09:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नागरिक सुविधा केंद्रों का समय बदला
फरीदाबाद। नगर निगम के नागरिक सेवा केंद्रों का समय निगम आयुक्त मो. शाईन ने परिवर्तित कर दिया। अब एनआईटी, बल्लभगढ़ और ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम परिसर में स्थित यह सेवा केंद्र सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक खुलेंगे। नागरिक सुविधा केंद्र इंचार्ज सुमन मल्होत्रा ने बताया कि बकाएदारों को 31 जुलाई तक दी जाने वाली 10 फीसदी छूट समाप्त कर दी गई है। अब बकाएदारों से डेढ़ प्रतिशत ब्याज के साथ वसूली की जाएगी। उन्होंने बताया कि लोग जल, गृह और सीवर कर नगर निगम की वेबसाइट पर ऑनलाइन भी जमा करवा सकते हैं। निगमायुक्त मो. शाइन ने बताया कि प्रदेश के सबसे बड़े नगर निगम में टैक्स रिकवरी के तीनों जोन के क्षेत्रीय एवं कराधान अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिन बकाएदारों ने कर का भुगतान नहीं किया है उनके खिलाफ सीलिंग और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो