फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   1432 declared fit, 702 new case

जिले में 1432 हुए ठीक, 702 नए मरीज

Sun, 16 May 2021 11:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
1432 declared fit, 702 new case
फरीदाबाद। कोरोना महामारी की दूसरी लहर का पीक अब धीरे-धीरे कम होने लगा है। कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से 702 नए संक्रमितों की पुष्टि की गई है जबकि 1432 लोगों को स्वस्थ घोषित किया गया। वहीं पिछले 24 घंटे में कोरोना से आठ मरीजों की मौत भी हुई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार एक महीने के बाद एक दिन में मिलने वाले कोरोना संक्रमितों की संख्या 800 से नीचे दर्ज की गई है। इससे स्वास्थ्य विभाग व प्रशासनिक अधिकारियों ने राहत की सांस ली है। जिले में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 95 हजार 422 हो गई है। इनमें से 86 हजार 854 मरीज ठीक हो चुके हैं। जबकि 636 लोगों ने महामारी से जान गंवाई है। जिले में सक्रिय केसों की संख्या घटकर 7932 रह गई है। इनमें से 6205 मरीज होम आइसोलेशन में हैं, जबकि 1727 अस्पतालों में भर्ती हैं। 857 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं, जबकि 86 को वेंटिलेटर पर रखा गया है। उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम भगत ने बताया कि रविवार को कुल 8031 सैंपल लिए गए हैं। अभी 857 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। उन्होंने बताया कि जिले में रिकवरी रेट 91 प्रतिशत हो गया है, जबकि एक्टिव केस रेट घटकर 8.4 प्रतिशत रह गया है। जिले में अभी तक कुल 7 लाख 70 हजार 623 सैंपल लिए जा चुके हैं। प्रति एक लाख की आबादी पर 42 हजार 812 सैंपल लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed