फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   हरियाणा बोर्ड की प्री बोर्ड परीक्षाएं 2

हरियाणा बोर्ड की प्री बोर्ड परीक्षाएं 2

Tue, 15 Jan 2019 06:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jan 2019 06:01 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा बोर्ड की प्री बोर्ड परीक्षाएं 2
हरियाणा बोर्ड की प्री बोर्ड परीक्षाएं 28 से
विज्ञापन

फरीदाबाद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की प्री बोर्ड परीक्षा 28 जनवरी से शुरू होंगी। शिक्षा बोर्ड की ओर से सोमवार को परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया। सेकेंडरी (दसवीं कक्षा) परीक्षा 28 जनवरी से पांच फरवरी तक चलेंगी। सीनियर सेकेंडरी (बारहवीं कक्षा) परीक्षा 28 फरवरी से आठ फरवरी तक चलेेंगी।

दसवीं के छात्र सबसे पहले विज्ञान की परीक्षा देंगे। 30 जनवरी को अंग्रेजी और 31 को संस्कृत, उर्दू व पंजाबी आदि भाषा परीक्षा देंगे। एक फरवरी को हिंदी, चार फरवरी को सामाजिक विज्ञान और पांच फरवरी को गणित विषय की परीक्षाएं होंगी। बारहवीं के छात्र 28 जनवरी को इतिहास, फिजिक्स व एकाउंट, 29 जनवरी को संस्कृत, उर्दू व पंजाबी, 30 जनवरी को अंग्रेजी, 31 जनवरी को फाइन आर्ट्स व म्यूजिक आदि विषयों की परीक्षाएं होंगी। एक फरवरी को समाजशास्त्र, बिजनेस स्टडीज व कैमिस्ट्री और दो फरवरी को गृह विज्ञान की परीक्षा है। चार फरवरी को छात्र गणित, पांच फरवरी को अर्थशास्त्र, छह फरवरी को राजनीति विज्ञान व बायोलॉजी, सात फरवरी को हिंदी और आठ फरवरी को कंप्यूटर साइंस व भूगोल की परीक्षा देंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed