{"_id":"5b0c41454f1c1b8d6e8b517b","slug":"141527529797-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू राष्ट्र की स्थापना के लिए गोवा में जुटेंगे हिंदू संगठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदू राष्ट्र की स्थापना के लिए गोवा में जुटेंगे हिंदू संगठन
Updated Mon, 28 May 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हिंदू राष्ट्र की स्थापना के लिए गोवा में जुटेंगे संगठन
फरीदाबाद। भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित कराने और देश-विदेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों पर मंथन के लिए गोवा में अखिल भारतीय हिंदू अधिवेशन होने जा रहा है। 2 से 12 जून तक चलने वाले इस आठवें अधिवेशन में देश के 19 राज्यों के साथ ही बांग्लादेश, श्रीलंका और नेपाल से 150 से भी ज्यादा हिंदू संगठनों के प्रतिनिधि शिरकत करेंगे।
सोमवार को एक प्रेसवार्ता में हिंदू जनजागृति समिति के समन्वयक कार्तिक सालुंके, फेथ फाउंडेशन के कर्नल अशोक किणी और सनातन संस्था से जुड़ी कृतिका खत्री ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस अधिवेशन में हिंदुओं की सुरक्षा, मंदिर रक्षा, संस्कृति रक्षा, हिंदुओं के इतिहास की रक्षा, धर्म परिवर्तन, लव जिहाद, कश्मीरी हिंदुओं का पुनर्वास आदि समस्याओं पर चर्चा होगी। इसके साथ ही युवा संगठन, संत संगठन एवं हिंदू राष्ट्र की स्थापना को लेकर प्रत्यक्ष कृति के कार्यक्रम भी सुनिश्चित किए जाएंगे। पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल और श्रीलंका में रहने वाले हिंदुओं की रक्षा और उनकी सहायता करने के लिए भी अब तक किए गए प्रयासों पर चर्चा होगी।
हिंदु जनजागृति समिति के पदाधिकारी सुरेश मुंजाल ने बताया कि इस अधिवेशन में 650 से ज्यादा प्रतिनिधि भाग लेंगे। इसमें 2 व 3 जून को धर्मप्रेमी अधिवेशन, 4 से 7 जून को अखिल भारतीय हिंदू अधिवेशन, 8 जून को हिंदुत्व निष्ठा साधना शिविर और 9 से 12 जून को हिंदू राष्ट्र संगठक अधिवेशन आयोजित होगा।