फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   हरियाणा कांग्रेस कार्डिनेशन कमेटी में हुड्डा के चेयरमैन बनने पर बजे ढोल, बांटी मिठाई

हरियाणा कांग्रेस कार्डिनेशन कमेटी में हुड्डा के चेयरमैन बनने पर बजे ढोल, बांटी मिठाई

Tue, 19 Mar 2019 05:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 05:10 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा कांग्रेस कार्डिनेशन कमेटी में हुड्डा के चेयरमैन बनने पर बजे ढोल, बांटी मिठाई
हरियाणा कांग्रेस कार्डिनेशन कमेटी में हुड्डा के चेयरमैन बनने पर बांटी मिठाइयां
विज्ञापन


फरीदाबाद। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कांग्रेस की हरियाणा में कॉर्डिनेशन कमेटी के चेयरमैन बनने की खुशी में एनएसयूआई द्वारा खुशी जताई गई। एनएसयूआई के प्रदेश सचिव कृष्ण अत्री के नेतृत्व में सेक्टर-16 स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू कॉलेज पर ढोल बजवाकर छात्र-छात्राओं के बीच लड्डू बांटे।

छात्रों को संबोधित करते हुए सचिव कृष्ण अत्री ने कहा कि हम सबके लिए बहुत खुशी की बात है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने हरियाणा में कांग्रेस के बहुत ही सुलझे हुए नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा को पार्टी की हरियाणा में कॉर्डिनेशन कमेटी का चेयरमैन नियुक्त किया है। उन्हें लोकसभा और विधानसभा चुनावों की कमान सौंपी गई है। हुड्डा के नेतृत्व में पार्टी और ज्यादा मजबूत होगी और आगामी चुनावों में जीत का परचम लहराएगी। इस अवसर पर नवीन चौधरी, दिनेश कटारिया, आकाश डेढा, प्रवीण नागर, अंकुश शर्मा, प्रभाकर, रिंकू, सौरभ, सूरज, अंकित, वीरेंद्र, सुमित, रवि, ऋषभ, सचिन सहित अनेक छात्र नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed