{"_id":"5b571ea54f1c1bb24b8b4c3d","slug":"131532436133-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाखिले के पहले दिन पोर्टल ठप, दोपहर बाद आईटीआई में हो सके दाखिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दाखिले के पहले दिन पोर्टल ठप, दोपहर बाद आईटीआई में हो सके दाखिले
Updated Tue, 24 Jul 2018 06:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आईटीआई दाखिले के पहले ही दिन पोर्टल ठप
- दोपहर बाद हो सका प्रवेश, छात्रों को हुई परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। मेरिट सूची जारी होने पर दाखिले के लिए पहले दिन उम्मीद से कम ही दाखिले किए जा सके। ऑनलाइन दाखिले के लिए दोपहर तक पोर्टल का सर्वर डाउन रहा। जिले के पांचों औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिले के लिए विद्यार्थियों की भीड़ तो उमड़ी, लेकिन सर्वर डाउन के कारण ज्यादातर विद्यार्थियों के दाखिले बुधवार को ही किए जा सकेंगे।
दाखिले के लिए 23 जुलाई की शाम तक ही मेरिट सूची के आधार पर योग्य विद्यार्थियों को मोबाइल नंबर से जानकारी भेजी गई थी। मोबाइल नंबर पर भेजे गए मेसेज के आधार पर पोर्टल से दाखिले के अलाटॅमेंट सर्टिफिकेट डाउनलोड कर विद्यार्थी दाखिला दिया जाना तय किया गया है। पहली मेरिट लिस्ट के आधार पर विद्यार्थियों को 27 जुलाई तक दाखिला दिया जा सकेगा। दूसरे दौर की दाखिला प्रक्रिया के लिए एक से तीन अगस्त तक निर्धारित किया गया है। एनआईटी-5 स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में पहले दिन शाम 4 बजे तक सिर्फ तीन ही दाखिले किए जा सके। कंप्यूटर, इलेक्ट्रोनिक्स और स्टेनो और डीजल मैकेनिक ट्रेड में दाखिले के लिए विद्यार्थियों का रुझान है। जिले की पांच आईटीआई में 19032 सीटों पर दाखिले किए जाने हैं।
दोपहर बाद दाखिले के लिए आने वाले विद्यार्थियों के लिए निर्धारित समय के बाद तक भी दाखिले दिए जाने की सुविधा दी गई है। पहले दिन सर्वर डाउन की समस्या से कम ही विद्यार्थी शाम को दाखिले के लिए आए।
विज्ञापन
- गजेंद्र सिंह, प्रिंसिपल, एनआईटी-4 आईटीआई