{"_id":"5b5330b04f1c1b48748b622e","slug":"131532178608-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल विद्यार्थियों ने सीखे सड़क सुरक्षा के नियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल विद्यार्थियों ने सीखे सड़क सुरक्षा के नियम
Updated Sat, 21 Jul 2018 06:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
स्कूल विद्यार्थियों ने सीखे सड़क सुरक्षा के नियम
फरीदाबाद। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के नियम बताए गए। विद्यार्थियों को पोस्टरों के माध्यम से सड़क दुर्घटना दृश्य और हादसों के कारणों के बारे में समझाया गया। शनिवार को स्कूल परिसर में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में हर वर्ष सड़क हादसों में हो रही मौतों के बारे में भी चर्चा की गई। स्कूल के अंग्रेजी प्रवक्ता रविंद्र मनचंदा ने विद्यार्थियों को बताया कि लापरवाही से वाहन चलाना, यातायात नियमों की अनदेखी और बिना किसी नियम चालक लाइसेंस बनवाना सड़क घटनाओं के जिम्मेदार कारक हैं। स्कूल प्राचार्या नीलम कौशिक, राजेश कुमार, अजय कुमार, रेनू शर्मा ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियम पालन करने की अपील की। विद्यार्थियों के सवालों और जिज्ञासा को भी पूरी जागरूकता संवाद में पूरा महत्व दिया गया। ब्यूरो