फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   कॉलोनाईजर ने बढ़ाया मनमाना मेंटिनेंस चार्ज

कॉलोनाईजर ने बढ़ाया मनमाना मेंटिनेंस चार्ज

Fri, 13 Oct 2017 10:50 PM IST
Updated Fri, 13 Oct 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
कॉलोनाईजर ने बढ़ाया मनमाना मेंटिनेंस चार्ज
कॉलोनाइजर ने बढ़ाया मनमाना मेंटेनेंस चार्ज
विज्ञापन


फरीदाबाद। इंद्रप्रस्थ कॉलोनी एक्सटेंशन 1 और 2 में रहने वाले करीब पांच सौ परिवारों की बिजली पानी बृहस्पतिवार की शाम अचानक काट दी गई। कॉलोनीवासियों ने कॉलोनाइजर अजय मदान से संपर्क किया तो बताया गया कि मेंटेनेंस चार्ज जमा नहीं करवाए जाने की वजह से बिजली पानी आपूर्ति रोकी गई है। गुस्साए कॉलोनी वासियों ने डबुआ चौकी में शिकायत की। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद देर रात कॉलोनाइजर ने बिजली पानी आपूर्ति चालू की। दरअसल कॉलोनाइजर ने मेंटेनेंस चार्ज 400 से बढ़ाकर 700 रुपये कर दिए और उस पर 18 फीसदी जीएसटी वसूल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कॉलोनी की अपराजिता सेन ने बताया कि वह यहां दस साल से रह रही हैं। कॉलोनाइजर अजय मदान उन लोगों से स्ट्रीट लाइट, सिक्योरिटी के 300 रुपये और पानी आपूर्ति के 100 रुपये यानि कुल 400 रुपये माह की दर से चार्ज वसूलते हैं। यह चार्ज तिमाही जमा किया जाता है। जून में सभी कॉलोनी वासियों ने तिमाही का 1200 रुपये जमा किया था। एक अक्तूबर को कालोनाइजर ने मेंटेनेंस चार्ज 400 से बढ़ाकर 700 रुपये कर दिए। इस पर सीजीएसटी और आईजीएसटी के नाम पर 18 फीसदी टैक्स भी लगाया गया। कॉलोनाइजर ने बिल देने के साथ ही 15 अक्तूबर से पहले भुगतान नहीं करने पर कार्रवाई करने की भी नोटिस जारी कर दी। कॉलोनी वाले अचानक की गई 75 फीसदी वृद्धि का विरोध कर रहे थे कि 12 अक्तूबर की शाम कॉलोनी की बिजली पानी आपूर्ति ठप कर दी गई। इससे गुस्साए लोगों ने डबुआ चौकी पहुंच कर अजय मदान के खिलाफ शिकायत दी। कॉलोनाइजर अजय मदान ने बताया कि कुछ गड़बड़ी आने की वजह से बिजली पानी की आपूर्ति ठप हुई थी जिसे देर रात दुरुस्त करवा दिया गया। उनका कहना है कि पिछले दस साल से कॉलोनी वाले मेंटेनेंस के महज 400 रुपये दे रहे हैं, वर्तमान में खर्च काफी बढ़ गया है उसे जस्टिफाई करने के लिए मेंटिनेंस चार्ज बढ़ाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed