{"_id":"5fcbc23b8ebc3ecf5c3acc21","slug":"1300-deprived-children-will-go-to-school-faridabad-news-noi5523114125","type":"story","status":"publish","title_hn":"1300 बच्चों को स्कूल में पढ़ने लायक बनाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1300 बच्चों को स्कूल में पढ़ने लायक बनाने की तैयारी
विज्ञापन
फरीदाबाद। पढ़ाई से वंचित करीब 1300 बच्चों को शिक्षा विभाग स्कूल भेजने की तैयारी में जुटा है। इसके लिए 52 अध्यापकों को तीन दिवसीय कार्यशाला के दौरान विशेष प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला के अंतिम दिन शनिवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कवि दिनेश रघुवंशी मुख्य अतिथि थे। उन्होंने अध्यापकों को अपनी कविताओं के माध्यम से अध्यापकों को प्रोत्साहित किया। योजना का क्रियान्वयन जिला परियोजना समन्वयक मुनेश चौधरी की देखरेख में किया जा रहा है।
सहायक परियोजना समन्वयक रितु चौधरी ने बताया कि इन सभी 52 अध्यापकों को स्कूल आवंटित कर दिया गया है। यह अपने स्कूल में जाकर जल्द ही पढ़ाना शुरू कर देंगे। इन बच्चों के लिए अलग से एक कमरा आरक्षित होगा। ड्रॉपआउट के साथ ढाबों, वर्कशाप सहित विभिन्न स्थानों पर काम करने वाले बच्चों को सूचीबद्ध करने के लिए सर्वे किया गया था। अभिभावकों को स्कूल भेजने के लिए सहमत करने के बाद 1300 नौनिहालों को चयनित किया गया है। इस कार्य में ‘हुमाना’ एनजीओ शिक्षा विभाग का सहयोग कर रही है।
9 हजार प्रतिमाह होगा मानदेय
अध्यापक बच्चों को हिंदी, अंग्रेजी और गणित में अंकों व अक्षरों का ज्ञान होने पर आगे की शिक्षा के लिए राजकीय विद्यालयों में भी दाखिला दिलाएंगे। सरकार की ओर से पाठ्यसामग्री एवं मिड डे मील भी इन दिया जाएगा। पढ़ाने वाले अध्यापकों को नौ हजार रुपये प्रति माह मानदेय के रूप में दिए जाएंगे। हुमाना एनजीओ के राज्य संयोजक संतोष यादव, सुमित्रा यादव, दिनेश, जिला संयोजक नीरज, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फतेहपुरतगा के प्रधानाचार्य सतीश चौधरी व तिलपत की प्रधानाचार्या पूनम मेहता और अजरौंदा विद्यालय के प्रधानाचार्य तुलसीराम मौजूद रहे।