फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   12th passed will get free coaching

12वीं पास को फ्री कोचिंग देकर डॉक्टर-इंजीनियर बनाएगी पुणे की संस्था

Fri, 27 Sep 2019 10:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
12th passed will get free coaching
फरीदाबाद। सरकारी स्कूलों में हुनर को निखारने के लिए प्रदेश सरकार ने सुपर-100 के बाद अब पुणे की दक्षना नामक संस्था के साथ मिलकर एक नई योजना शुरू की है, जिसमें मेधावियों को निशुल्क कोचिंग के साथ एक वर्ष के लिए आवासीय व भोजन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए 10वी व 12वी के छात्रों के लिए 70 फीसदी अंको की शर्त रखी गई है। छात्र 5 अक्तूबर तक आवेदन कर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन

जिला गणित विशेषज्ञ अरविंद ने बताया कि मेधावी विद्यार्थियों को पंजीकरण के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। विद्यार्थियों की एक प्रवेश परीक्षा आयोजित कराई जाएगी, जिसे संस्था ने ज्वॉइंट दक्षना सिलेक्शन टेस्ट नाम दिया है। 8 दिसंबर को परीक्षा होगी। उन्होंने बताया कि https://dakshana.org/become-a-scholar लिंक पर विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। संस्था केवल 12वीं कक्षा के विज्ञान संकाय विद्यार्थियों को ही कोचिंग देगी।
विज्ञापन

दो वर्षों से सुपर-100 से भी लाभांवित है मेधावी
प्रदेश सरकार ने पिछले दो वर्षों से सुपर-30 की तर्ज पर रेवाड़ी स्थित विकल्प फाउंडेशन के साथ सुपर-100 की योजना शुरू की है। इसके तहत मूल्यांकन परीक्षा के आधार पर प्रदेश से सुपर-100 मेधावियों को नीट और जेईई की कोचिंग, आवास सहित स्कूल का खर्च सरकार दे रही है। लाभार्थी दो वर्ष तक फाउंडेशन में कोचिंग लेते हैं और रेवाड़ी स्थित डाइट में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed