{"_id":"5ca795eebdec2213fb2cd225","slug":"121554486766-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जॉब छोड़ आईएएस की तैयारी के लिए मां और दोस्त ने किया था प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जॉब छोड़ आईएएस की तैयारी के लिए मां और दोस्त ने किया था प्रेरित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपीएससी में शहर की रंजीता को 130वीं रैंक
फरीदाबाद। सिविल सर्विस परीक्षा के शुक्रवार को जारी परिणाम में फरीदाबाद की बेटी रंजीता शर्मा ने 130वीं रैंक हासिल की है। सेक्टर- 49 सैनिक कालोनी में निवासी रंजीता ने अपनी सफलता का सारा श्रेय अपनी मां सविता और सहयोगी रही तनु जैन को दिया है। वह चौथे प्रयास में यह सफलता हासिल की है। 2016 तक कार्पोरेट सेक्टर में जॉब करने के बाद रंजीता ने सिविल सर्विस की तैयारी शुरू की थी।
रंजीता फिलहाल दिल्ली में हैं। सामान्य परिवार से संबंध रखने वाली रंजीता को मां सविता और इंडियन डिफेंस सर्विस ऑफिसर सहेली तनु जैन ने प्रेरित किया। रंजीता दो भाइयों की लाडली हैं। पिता सतीश ट्रांसपोर्टर हैं। रंजीता के बड़े भाई वीर प्रताप ने बताया कि बहन की सफलता ने परिवार का सर गर्व से ऊंचा कर दिया है जिसकी बहन इतनी काबिल हो, उस भाई का सीना गर्व से फूल जाता है। वीर ने बताया कि रंजीता का मुख्य विषय पेपर समाजशास्त्र था। रंजीता ने एक संस्थान में सिविल सर्विस की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को भी पढ़ाया है। सफल होने के लिए रंजीता दिल्ली से कोचिंग ली थी। साथ ही सेल्फ स्टडी में काफी समय दिया। लगातार 2016 से रंजीता बिना रूके तैयारी कर रही थी। रंजीता का यह चौथा मौका था। इससे पहले तीन बार रंजीता ने प्रिलिम्स परीक्षा पास की, लेकिन मेन्स तक नहीं पहुंच सकी। जबकि वर्ष 2018 में सफलता हासिल की।
रंजीता का प्रोफाइल
रैंक-130(चौथा प्रयास), मुख्य विषय- समाजशास्त्र
शैक्षणिक उपलब्धि- इंग्लिश (ऑनर्स) बीए, एमए, आईआईएमसी से पब्लिक रिलेशन डिप्लोमा,
स्कूल- सेक्टर-49 डीएवी पब्लिक स्कूल से बारहवीं तक की पढ़ाई