फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   विश्व कौशल प्रतियोगिता में हरियाणा ने झटके आठ अ

विश्व कौशल प्रतियोगिता में हरियाणा ने झटके आठ अ

Mon, 28 May 2018 04:51 PM IST
Updated Mon, 28 May 2018 04:51 PM IST
विज्ञापन
विश्व कौशल प्रतियोगिता में हरियाणा ने झटके आठ अ

विज्ञापन
विश्व कौशल प्रतियोगिता में हरियाणा ने झटके आठ अवार्ड

फरीदाबाद। केंद्र की मोदी सरकार के ‘स्किल इंडिया’ विषय पर आधारित ‘विश्व कौशल प्रतियोगिता में हरियाणा के विद्यार्थियों का जलवा रहा। विभिन्न श्रेणी की इस प्रतियोगिता में राज्य के 14 विद्यार्थियों ने शिरकत की थी। इनमें से आठ ने अवार्ड जीता है, जबकि पांच रनरअप रहे। 24 से 26 मई के बीच चली तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता का आयोजन राजस्थान प्रदेश के जयपुर शहर में हुआ था।

प्रदेश के औद्योगिक प्रशिक्षण एवं कौशल विकास मंत्री विपुल गोयल ने विद्यार्थियों की कामयाबी पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि विभाग की ओर से सभी को सम्मानित किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि अब हरियाणा की नजरें रूस में होने वाले वर्ल्ड स्किल खजान कंपटीशन पर हैं। इस मुकाबले के लिए विद्यार्थियों को तैयार किया जाएगा, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हरियाणा के कौशल का प्रदर्शन हो सके। राज्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार ने बाजार की मांग के अनुसार ही आईटीआई में नए कोर्स शुरू किए हैं। सरकार की कोशिश है कि युवाओं का कौशल विकास किया जाए, जिससे वह कोर्स पूरा करने के साथ ही अपने पैरों पर खड़ा होने की स्थिति में हों।
विज्ञापन


इन श्रेणी में हरियाणा के विद्यार्थी रहे आगे
- कारपेंटरी के मुकाबले में रोहित ने अवार्ड जीता, जबकि अमर रनरअप रहे। मेकाट्रोनिक्स में रोहित और मनीष रनरअप रहे।
- प्लंबिंग एंड हीटिंग में विनोद विजेता रहे।
- आरएसी में राहुल विजेता रहे, जबकि दीपक रनरअप रहा।
- कुकिंग मुकाबला प्रिंस ने जीता, जगत इसमें रनरअप की भूमिका में रहे।
- रेस्टोरेंट सर्विस के कंपटीशन को हरियाणा के जगत कुमार ने जीता।
- इलेक्ट्रोनिक्स मुकाबले को मनोज कुमार ने जीता।
- ऑटोबॉडी रिपेयर मुकाबले को सोनू लाठर ने जीतकर पदक झटका।
- वेब डिजाइनिंग कैटेगरी में जीत का सेहरा रितेश यादव के सिर बंधा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed