फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   12 years' imprisonment for the misdemeanor of a minor class VI student

छठी कक्षा के छात्र से कुकर्म के दोषी को 12 साल की सजा

Tue, 22 Mar 2022 08:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 08:18 PM IST
विज्ञापन
12 years' imprisonment for the misdemeanor of a minor class VI student
फरीदाबाद जिला अदालत ने सोमवार को 11 साल के बच्चे से कुकर्म के दोषी मंजीत को 12 साल कैद और 50 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। आरोपी की उम्र 21 साल है। दिसंबर 2018 में थाना ओल्ड फरीदाबाद में मामला दर्ज किया गया था। पीड़ित घटना के समय छठी कक्षा का छात्र था। पीड़ित घर से स्कूल जाने के लिए निकला, लेकिन स्कूल नहीं पहुंचा। बच्चा रास्ते में एक वीडियो गेम की दुकान पर रुक गया था।
विज्ञापन

ओल्ड फरीदाबाद स्थित पुरानी चुंगी में एक युवक बेसमेंट में वीडियो गेम की दुकान चलाता है। बसेलवा कॉलोनी निवासी दोषी मंजीत भी वहां मौजूद था। मंजीत बच्चे को बहलाकर अपने साथ ले लिया। एक ऑटो में बिठाकर मंजीत व उसके दो नाबालिग साथी बच्चे को गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर ले गए। तीनों ने कुकर्म किया। घर आकर बच्चे ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। तभी से मामला अदालत में विचाराधीन था। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश जैस्मीन शर्मा की अदालत ने मंगलवार को दोषी मंजीत को 12 साल कैद और पचास हजार जुर्माने की सजा सुनाई है। दोषी के दो नाबालिग साथियों का केस जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed