फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   सता संग्राम : चुनावी ड्यूटी को निजी स्कूलों से पांच-पांच अध्यापकों के मांगे नाम

सता संग्राम : चुनावी ड्यूटी को निजी स्कूलों से पांच-पांच अध्यापकों के मांगे नाम

Thu, 25 Apr 2019 05:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2019 05:18 PM IST
विज्ञापन
सता संग्राम : चुनावी ड्यूटी को निजी स्कूलों से पांच-पांच अध्यापकों के मांगे नाम
चुनाव में ड्यूटी के लिए स्कूलों से भी जा सकते हैं अध्यापक
विज्ञापन


फरीदाबाद। छठे चरण में होने वाले प्रदेश चुनाव में सरकारी विभागों के साथ ही निजी शिक्षण संस्थानों के कर्मचारियों को भी तैयार किया जा सकता है। इसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी निजी क्षेत्र के स्कूलों से स्टाफ का ब्योरा मांगा गया है। प्रत्येक निजी स्कूल से कम से कम पांच अध्यापकों की ड्यूटी चुनावी प्रक्रिया में लगाए जाने की उम्मीद है। निर्वाचन आयोग अपनी प्राथमिकता और जरूरत के आधार पर इन सदस्यों की जिम्मेदारी तय करेगा।

जिला शिक्षा अधिकारी सतेंद्र कौर ने बताया कि अभी उनकी तैनाती संबंधी दिशानिर्देश भी स्पष्ट नहीं हैं। इसी तरह निजी स्कूल अध्यापकों की कैसे और कहां तैनाती की जाएगी, यह भी साफ नहीं हो पाया है। हालांकि, चुनाव अधिकारी के निर्देश अनुसार निजी स्कूल में तैनात अध्यापकों की सूची भेजी जा रही है। मौलिक शिक्षा अधिकारी शशि अहलवात ने बताया कि काफी समय पहले इस संबंध में दिशा-निर्देश मिले थे। निजी स्कूलों को भी पत्र जारी कर दिए गए थे। काफी रिमांइडर के बाद विभाग को जानकारी हासिल हो सकी है। उन्होंने बताया कि निष्पक्ष चुनावी प्रक्रिया में भागेदारी निभाना प्रत्येक व्यक्ति की मौलिक जिम्मेदारी है। इसमें निजी स्कूल अध्यापकों को संकोच नहीं होना चाहिए। ज्यादातर स्कूलों की जानकारी भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed