फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   काले बिल्ले लगाकर की विरोध सभा, लगाए सरकार विरोधी नारे

काले बिल्ले लगाकर की विरोध सभा, लगाए सरकार विरोधी नारे

Tue, 24 Jul 2018 06:12 PM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 06:12 PM IST
विज्ञापन
काले बिल्ले लगाकर की विरोध सभा, लगाए सरकार विरोधी नारे

विज्ञापन
काले बिल्ले लगाकर की विरोध सभा, लगाए सरकार विरोधी नारे
- विरोध में हैं हरियाणा गवर्मेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। हरियाणा गवर्मेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन ने अपनी मांगों के समर्थन में काले बिल्ले लगाकर सेक्टर-11 स्थित जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंडल के प्रांगण में विरोध सभा का आयोजन किया। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। कर्मचारी नियमित कार्यों पर अनियमित भर्ती को रोकने और ठेकेदारी प्रथा बंद करने के नारे लगा रहे थे।
सभा की अध्यक्षता जिला प्रधान शिवराज सिंह भाटी ने और मंच संचालन जिला सचिव रमेश पाल सिंह ने किया। इस मौके पर प्रांतीय प्रधान वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने बताया कि द्वार सभाओं का आयोजन आगामी 5 अगस्त को राज्य कमेटी के आह्वान पर करनाल में मुख्यमंत्री के आवास का घेराव करने की तैयारी के सिलसिले में किया जा रहा है। उन्होंने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिक विभाग के आला अधिकारियों पर मंजूरशुदा पदों को समाप्त करने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि सरकार जल घरों के निर्माण, पानी और सीवर पाइप लाइन डालने और इनके रखरखाव समेत सभी प्रकार के कार्यों को ठेकेदारों से करवा रही है। पंचायत ट्यूबवेल ऑपरेटर को न्यूनतम वेतन नहीं देती, जबकि सरकार ने 21 सितंबर 2014 को कंप्यूटरों का वेतन 9 हजार रुपये प्रतिमाह निर्धारित किया था। विभाग द्वारा इस धनराशि को पंचायतों के खातों में हस्तांतरित करने के बावजूद भी पंप ऑपरेटरों को वेतन से वंचित रखा जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जो पद काफी समय से खाली पड़े हैं उन पर सीनियर कर्मचारियों की पदोन्नति नहीं की जा रही। उन्होंने चेतावनी दी है यदि 8 अगस्त तक कर्मचारियो का प्रमोशन नहीं किया गया तो 10 अगस्त को परिमंडल कार्यालय के सामने बेमियादी धरना शुरू कर दिया जाएगा। विरोध सभा में पूर्ण दहिया, अतर सिंह, कप्पी, गांधी सहरावत, राजकुमार, अमन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed