{"_id":"5b532fbd4f1c1b3f748b62ef","slug":"111532178365-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में धूम्रपान करने वालों के 2 दिन में 24 चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में धूम्रपान करने वालों के 2 दिन में 24 चालान
Updated Sat, 21 Jul 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अस्पताल में धूम्रपान करने वालों के 2 दिन में 24 चालान
फरीदाबाद। बीके सिविल अस्पताल परिसर में धूम्रपान करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर दो दिन में 24 लोगों के चालान काटे गए। अस्पताल परिसर में धूम्रपान करने वालों के खिलाफ एंटी स्मोकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत अस्पताल प्रशासन ने शनिवार तक 3 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया है।
अस्पताल परिसर में किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के साथ ही जागरूकता अभियान पर भी खास जोर दिया जा रहा है। अस्पताल में आउट पेशेंट डिपार्टमेंट (ओपीडी) में तीन कर्मचारियों की टीम तैनात की गई है। इस टीम को अस्पताल परिसर में आने वाले मरीजों पर नजर रखने की जिम्मेदारी दी गई है। इससे अस्पताल में न सिर्फ मरीजों की सुविधा-असुविधा पर निगरानी रखी जा रही है, बल्कि गैर-कानूनी और अवांछनिय कामों के खिलाफ भी तुरंत चालान काटे जा रहे हैं। बीके अस्पताल प्रभारी डा. विरेंद्र यादव ने बताया कि एंटी स्मोकिंग जैसे कई अभियान अस्पताल की बेहतरी के लिए प्लान किए गए हैं। सबसे पहले एंटी स्मोकिंग अभियान के साथ बेहतरी की मुहिम शुरु की गई है। डा. विरेंद्र ने बताया कि चालान से जमा राशि को अस्पताल बेहतरी के लिए ही खर्च किया जाएगा। ब्यूरो