फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   किक-बॉक्सिंग प्रतियोगिता में ओम ने जीता स्वर्ण पदक

किक-बॉक्सिंग प्रतियोगिता में ओम ने जीता स्वर्ण पदक

Sun, 27 May 2018 07:03 PM IST
Updated Sun, 27 May 2018 07:03 PM IST
विज्ञापन
किक-बॉक्सिंग प्रतियोगिता में ओम ने जीता स्वर्ण पदक
किक-बॉक्सिंग प्रतियोगिता में ओम ने जीता स्वर्ण पदक
विज्ञापन

फरीदाबाद। हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन से संबंधित राज्य किक बाक्सिंग एसोसिएशन में फरीदाबाद के छात्र ओम तेवतिया ने स्वर्ण पदक जीता है। यह प्रतियोगिता 18 से 20 मई तक रोहतक में आयोजित की गई थी। ओम तेवतिया ने उसने 13-15 वर्ष आयु वर्ग तक के 69 किलोग्राम से कम भार वाले बच्चों की प्रतियोगिता में यह उपलब्धि हासिल की है। इससे पूर्व यह छात्र इसी आयु वर्ग में विगत जनवरी में तालकटोरा स्टेडियम दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीत चुका है। फरीदाबाद नगर निगम के सहायक सफाई निरीक्षक बिशन स्वरूप तेवतिया के बेटे ओम तेवतिया एनएच-3 स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में 9वीं कक्षा का छात्र है। उसकी इस उपलब्धि पर नगर निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों सहित स्कूल के अध्यापकों व छात्रों ने बधाई दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed