फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   पीएम आवास योजना के आवेदन लेने से मना किया तो हंगामा

पीएम आवास योजना के आवेदन लेने से मना किया तो हंगामा

Mon, 01 Apr 2019 07:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2019 07:14 PM IST
विज्ञापन
पीएम आवास योजना के आवेदन लेने से मना किया तो हंगामा
पीएम आवास योजना के आवेदन लेने से मना किया तो हंगामा
विज्ञापन


फरीदाबाद। प्रधानमंत्री आवास योजना में आशियाना पाने की चाहत में नगर निगम पहुंचे लोगों में आवेदन जमा नहीं किए जाने से उनका गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने बीके चौक पर हंगामा किया, पुलिस कर्मियों ने समझाबुझा कर उन्हें लौटा दिया। निगम अधिकारियों का कहना है कि आवश्यकता से दो गुने आवेदन जमा होने के कारण फिलहाल आवेदन प्रक्रिया रोक दी गई है, चुनाव के बाद दोबारा कार्य शुरू होगा।

नगर निगम प्रशासन ने वर्ष 2017 में लोगों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवेदन मांगे थे। पीएम आवास शाखा अधिकारियों के मुताबिक इस योजना के लिए करीब पचास हजार लोगों ने आवेदन किया था। जांच में करीब बीस हजार अपात्र पाए गए और उनके आवेदन निरस्त कर दिए गए। 240 ऐसे लोगों ने भी आवेदन किया जिनकी अपनी जमीन थी और उस पर वह आवास निर्माण करवाना चाहते थे। बिल्डर की ओर से पहले चरण में 2276 आवास ही बनाए गए हैं। इन फ्लैटों का आवंटन करने के लिए फरवरी माह में पात्र परिवारों से आवेदन मांगे गए थे लेकिन मात्र 200 लोगों ने ही आवेदन दिया। इसके बाद अधिकारियों ने प्रचार-प्रसार किया तो चार हजार पात्र परिवारों ने आवास के लिए आवेदन भरे। लगभग दोगुनी मात्रा में आवेदन मिलने पर नए आवेदन लिए जाने पर रोक लगा दी गई थी। सोमवार को करीब पचास महिला-पुरुष आवेदन पत्र लेकर नगर निगम पहुंचे। कर्मचारियों ने आवेदन फार्म लेने से इनकार कर दिया, इस पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा, कुछ लोगों का आवेदन जमा किए जाने का आरोप लगाते हुए लोगों ने पहले निगम परिसर में और फिर बीके चौक पर हंगामा किया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने इन लोगों को समझाबुझा कर लौटा दिया। नगर निगम में पीएम आवास के नोडल अधिकारी द्वारका प्रसाद ने बताया कि वर्तमान में निजी बिल्डर द्वारा तैयार कुल 2276 फ्लैट तैयार हैं। अभी तक चार हजार आवेदन आ चुके है, इसलिए आवेदन प्रक्रिया बंद कर दी गई है, चुनाव के बाद पात्रों को ड्रा निकाल कर आवास बांटे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed