फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   जेसी बोस विश्वविद्यालय ने स्वर्ण जयंती वर्ष पर जारी किया लोगो

जेसी बोस विश्वविद्यालय ने स्वर्ण जयंती वर्ष पर जारी किया लोगो

Tue, 15 Jan 2019 11:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jan 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
जेसी बोस विश्वविद्यालय ने स्वर्ण जयंती वर्ष पर जारी किया लोगो
जेसी बोस विश्वविद्यालय ने स्वर्ण जयंती वर्ष पर जारी किया लोगो
विज्ञापन

फरीदाबाद। जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए ने एक शिक्षण संस्थान के रूप में 50वें स्वर्ण जयंती वर्ष में प्रवेश करने के उपलक्ष्य में एक स्वर्ण जयंती लोगो जारी किया है। इस लोगो का अनावरण हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा कुलपति प्रो. दिनेश कुमार की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर कुलपति ने मुख्यमंत्री को विशेष स्वर्ण जयंती स्मारक भेंट किया। उन्होंने सीएम को अवगत कराया कि विश्वविद्यालय की स्वर्ण जयंती वर्ष को यादगार बनाने के लिए इस वर्ष पंक्तिबद्ध रूप से अकादमिक और सांस्कृतिक गतिविधियां, सेमिनार व सम्मेलन आयोजित करने की योजना है। कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय राष्ट्रीय महत्व के एक संस्थान के रूप में वर्ष 1969 में इंडो-जर्मन परियोजना के तहत शुरू हुआ था। इसमें वाईएमसीए ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय परिषद्, केेंद्र व राज्य सरकार और जर्मन की केंद्रीय एजेंसियां भागीदार थीं। कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयंती लोगो का डिजाइन, जो प्रतियोगिता के माध्यम से विकसित हुआ है, 50वें वर्ष में विश्वविद्यालय का प्रतीक चिह्न बनेगा। विश्वविद्यालय स्वर्ण जयंती आयोजन के समन्वयक डॉ. संदीप ग्रोवर ने कहा कि लोगो का अंतिम डिजाइन संस्थान के उद्देश्यों को प्रतिबिंबित करते हुए इसके 50वें वर्ष के महत्व को बताता है। लोगो के नीचे दिया गया रिबन और आदर्श वाक्य ‘विद्या परम्भूषणम’ अक्षर और भाव के रूप में विश्वविद्यालय के संस्थागत मूल्यों को दर्शाता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed