{"_id":"60b675428ebc3e00b03082f8","slug":"10-lakh-cheated-faridabad-news-noi5849380154","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप में 50 फीसदी की हिस्सेदारी का लालच दे 10 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल पंप में 50 फीसदी की हिस्सेदारी का लालच दे 10 लाख ठगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद। जिले में ठगी के मामलों पर लगाम नहीं लग पा रही है। पुलिस द्वारा जागरूक करने के बावजूद आए दिन लोग किसी न किसी रूप ठगों से शिकार बन रहे हैं। ऐसा ही एक मामला मंगलवार को सामने आया है। जिसमें पेट्रोल पंप में 50 फीसदी की हिस्सेदारी का लालच देकर एक व्यक्ति से 10.21 लाख रुपये ठग लिए गए। पीड़ित ने जब आरोपी पर रुपये वापस पाने के लिए दबाव बनाया तो उन्हें 10 लाख रुपये का चेक थमा दिया। जब चेक बैंक में लगाया तो वह बाउंस हो गया। पीड़ित की शिकायत पर ओल्ड फरीदाबाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
सेक्टर-18 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी सूरजमल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव लाला खेड़ली गुरुग्राम निवासी कर्मवीर ने उनसे कहा था कि उसका एसआर कंपनी का एक पेट्रोल पंप है। जिसमें उसकी 50 प्रतिशत की हिस्सेदारी है और वह अपनी हिस्सेदारी बेचना चाहता है। उनकी बातों में आकर पंप में 50 प्रतिशत की हिस्सेदारी खरीदने के लिए पीड़ित ने एक लिखित इकरार नामा तैयार कराकर आरोपी ने 10.21 लाख रुपये दे दिया। आरोप है कि इसके बाद भी आरोपी ने हिस्सेदारी नहीं दी। शुरुआत में कई दिनों तक हिस्सेदारी देने के लिए आरोपी टाल मटोल करता रहा। जब पीड़ित ने पैसे वापस करने का दबाव बनाया तो उसने 10 लाख का चेक दे दिया। जब पीड़ित ने चेक खाते में लगाया तो वह बाउंस हो गया। अब पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी दी जाती है।