{"_id":"61532dc68ebc3e0de90f7362","slug":"1-5-lakh-fraudulently-withdrawn-through-aadhar-card-thugs-committed-the-crime-by-making-thumb-clone","type":"story","status":"publish","title_hn":"बल्लभगढ़: आधार कार्ड के जरिये धोखाधड़ी कर निकाले 1.5 लाख, अंगूठे का क्लोन बनाकर ठगों ने दिया वारदात को अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बल्लभगढ़: आधार कार्ड के जरिये धोखाधड़ी कर निकाले 1.5 लाख, अंगूठे का क्लोन बनाकर ठगों ने दिया वारदात को अंजाम
Tue, 28 Sep 2021 08:29 PM IST
सुशील कुमार कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Tue, 28 Sep 2021 08:29 PM IST
सार
कमला देवी के बेटे राहुल ने बताया कि बैंक से जानकारी लेने पर पता चला कि आरोपियों ने आधार कार्ड के माध्यम से पैसे निकाले हैं। उन्होंने बताया कि कमल देवी कुछ दिन पहले पलवल तहसील एक प्लॉट की रजिस्ट्री करवाई गई। उस दौरान अंगूठा लगवाया गया था।
विज्ञापन
रुपये (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ठगों ने एक बुजुर्ग महिला के खाते से 1.5 लाख रुपये निकाल लिए। पुलिस को आशंका है कि अंगूठे का क्लोन बनाकर धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया गया। थाना छायंसा पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पल्हेड़ा खुर्द निवासी कमला देवी ने बताया कि केनरा बैंक में उनका खाता है। कोरोना काल की वजह से उन्होंने बैंक में आने वाली पेंशन नहीं निकाली थी। बैंक से पेंशन निकालने के लिए गई तो पता चला कि खाते से 30 मई 2021 को 7 बार 10-10 हजार रुपये निकाले गए। वहीं 31 मई को भी सात बार 10-10 हजार रुपये निकाले गए और 1 जून 2021 को दो बार 10-10 हजार व एक बार 7606 रुपये निकाले।
विज्ञापन
कमला देवी के बेटे राहुल ने बताया कि बैंक से जानकारी लेने पर पता चला कि आरोपियों ने आधार कार्ड के माध्यम से पैसे निकाले हैं। उन्होंने बताया कि कमल देवी कुछ दिन पहले पलवल तहसील एक प्लॉट की रजिस्ट्री करवाई गई। उस दौरान अंगूठा लगवाया गया था। उन्होंने शक जताया कि आरोपियों के द्वारा वहां से अंगूठे का क्लोन बनाया गया होगा। जांच अधिकारी इमामुद्दीन ने बताया कि महिला के खाते से आधार कार्ड के माध्यम से पैसे निकाले गए है। पुलिस की जांच जारी है। जल्दी ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन