फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Faridabad: youth opened fire Standing on roof for three hours, terror among villagers

 फरीदाबाद : तीन घंटे तक छत पर खड़े होकर युवक ने चलाई गोलियां, ग्रामीणों में दहशत

Tue, 02 Jun 2020 09:05 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: Mohit Mudgal Updated Tue, 02 Jun 2020 09:05 PM IST
विज्ञापन
Faridabad: youth opened fire Standing on roof for three hours, terror among villagers
छायंसा गांव निवासी राजकुमार उर्फ राजू - फोटो : अमर उजाला

छायंसा गांव में मंगलवार सुबह एक युवक ने अपने घर की छत पर चढ़कर करीब तीन घंटे तक गोलियां चलाकर गांव में दहशत फैला दी। युवक सुबह करीब दस बजे छत पर चढ़ गया और दोनों हाथों में पिस्टल लेकर गोलियां चलाने लगा। डर कर गांव के लोग घरों में छिप गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

विज्ञापन


पुलिस काफी सूझबूझ के साथ बातों में उलझाकर युवक को काबू किया और नीचे उतारा। पुलिस ने उसके पास से दो पिस्तौल व छह कारतूस बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि युवक मानसिक रूप से परेशान है और उसका इलाज भी चल रहा था। पुलिस ने युवक के खिलाफ अवैध हथियार रखने और लोगों की जान जोखिम में डालने की धाराओं मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


छायंसा गांव निवासी राजकुमार उर्फ राजू सुबह करीब 10 बजे अपनी छत वे चढ़ गया और दोनों हाथों में हथियार लेकर गोलियां चलाने लगा। राजकुमार की इस हरकत से गांव के लोग दहशत में आ गए और घरों में छिप गए। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा युवक को समझाने की कोशिश की गई, लेकिन वह नहीं माना। इस दौरान युवक और पुलिसकर्मियों के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बातचीत के दौरान बीच-बीच में कर देता फायरिंग 

दोनों हाथों में पिस्तौल लिए युवक को आराम से काबू करना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती थी। क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 की अीम के दो पुलिसकर्मी उसे सामने से समझाने का प्रयास कर रहे थे, जबकि बाकी पीछे से उसे कवर कर रहे थे। सामने वाले पुलिसकर्मी राजू को बातों में उलझाए रखना चाहते थे ताकि पीछे से पुलिसकर्मी छत पर जाकर उसे काबू कर सकें। मगर बातचीत के दौरान बीच-बीच में राजू फायर कर देता, जिससे पुलिसकर्मियों को भी नीचे झुककर बचना पड़ता।

इस दौरान करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पीछे की तरफ से दो पुलिसकर्मी जैसे तैसे छत पर चढ़ने में कामयाब हो गए और उन्होंने राजू के हाथ से हथियार छीनकर उसे काबू किया। दोपहर करीब एक बजे पूरा ड्रामा खत्म हुआ।

मानसिक रूप से परेशान है युवक 

थाना छायंसा प्रभारी बिजेंद्र सिंह ने बताया कि युवक मानसिक रूप से परेशान है। इसके कब्जे से दो देशी कट्टे व 6 कारतूस बरामद किए हैं। युवक ने दो दर्जन से अधिक राउंड फायर किए हैं। किसी की जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।


एसीपी तिगावं भगत सिंह ने बताया की आरोपी के खिलाफ हवाई फायर कर लोगों का जीवन संकट में डालने व अवैध हथियार रखने से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया जा रहा है। पुलिस जांच में जुटी है कि युवक अवैध हथियार कहां से लाया था। पुलिस हथियार उपलब्ध करवाने वाले तक भी पहुंच कर उसे गिरफ्तार करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed