फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Faridabad three auto rikshaw drivers arrested for looting passengers onboard

आप भी ऑटो से आते-जाते हैं तो सावधान! सवारी बैठाकर लूटपाट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Mon, 12 Oct 2020 06:10 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 12 Oct 2020 06:10 PM IST
सार

- दो ऑटो, एक मोटरसाइकिल, तीन मोबाइल और 78 सौ रुपये बरामद
- अलग-अलग थानों में सात मामले हैं दर्ज
 

विज्ञापन
Faridabad three auto rikshaw drivers arrested for looting passengers onboard
आरोपी ऑटोरिक्शा चालक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फरीदाबाद में रात के समय ऑटो में सवारी बैठाकर उनका सारा सामान लूटने वाले तीन बदमाशों को पुलिस की क्राइम ब्रांच सेक्टर-85 ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो ऑटो, एक मोटरसाइकिमल, तीन मोबाइल फोन और 78 सौ रुपये बरामद किए हैं। इनके खिलाफ विभिन्न थानों में सात मामले दर्ज हैं। पुलिस ने तीनों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता सहायक पुलिस आयुक्त आदर्शदीप सिंह ने सोमवार को प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि एक सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच सेक्टर-85 ने रविवार को ऑटो में सवारी बैठाकर उनसे मारपीट लूटपाट करने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


आरोपियों की पहचान गांव मौजपुर निवासी विकास, अरुण और सोनू के रूप में हुई है। एसीपी ने बताया कि तीनों रात के समय ऑटो चलाते हैं और जल्द पैसे कमाने की लालच में अपने ऑटो में सवारी बैठाकर उनसे मारपीट करते थे और उनसे उनका सारा सामान लूट लेते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर एक कट्टा, एक कारतूस, वारदात में प्रयुक्त दो ऑटो, एक मोटरसाइकिल, छीने गए तीन मोबाइल फोन व 78 सौ रुपये बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों में अवैध हथियार, चोरी व झपटमारी के सात मामले दर्ज हैं। पुलिस ने तीनों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed