फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   faridabad sweet trader one lakh 50 thousand looted one man injured

बंदूक के बल पर मिठाई व्यापारी से डेढ़ लाख की लूट, बदमाशों को रोकने में युवक घायल

Mon, 26 Oct 2020 05:25 PM IST
पूजा त्रिपाठी संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 26 Oct 2020 05:25 PM IST
विज्ञापन
faridabad sweet trader one lakh 50 thousand looted one man injured
मिठाई व्यापारी से डेढ़ लाख की लूट - फोटो : अमर उजाला

फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में एक मिठाई व्यापारी से हथियारबंद बदमाशों ने डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। घटना को अंजाम देने के बाद मौके से भाग रहे बदमाशों को एक अन्य युवक ने रोकने की कोशिश की। इस बात से घबराए बदमाशों ने युवक की कमर में गोली मार दी और फरार हो गए।

विज्ञापन


घायल युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अपराध शाखा व थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सराय मुख्य बाजार में अग्रवाल स्वीट्स के नाम से जुगलकिशोर की मिठाई की दुकान है। रविवार रात वह दुकान बंद करके घर की तरफ जा रहे थे तभी दुकान के पास पहले से घात लगाए बैठे दो बदमाश आए और उनसे रुपयों से भरा बैग छीनने लगे।
विज्ञापन


विरोध करने पर आरोपियों ने हवा में कई राउंड फायर किए। गोली की आवाज सुनकर व्यापारी घबरा गया और बैग छोड़ दिया। मौके से भागते समय जैसे ही बदमाश कुछ आगे बढ़े तो एक शराब के ठेके के सेल्समैन अमित ने मोटरसाइकिल के पीछे बैठे आरोपी को पकड़ किया और उसे नीचे गिराने की कोशिश करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतने में पीछे बैठे आरोपी ने सेल्समैन की कमर में गोली मार दी। घायल युवक को सेक्टर 16 स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed