फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Faridabad: Surajkund decorated, fair will start from today

Faridabad : सज गया सूरजकुंड, आज से शुरू होगा मौज-मस्ती और कला-संस्कृति का आकर्षक मेला

Fri, 07 Feb 2025 05:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 07 Feb 2025 05:26 AM IST
सार

इस बार मेले में 51 देशों के 648 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। मेले में ओडिशा और मध्य प्रदेश थीम स्टेट के साथ गोवा का भी पवेलियन देखने को मिलेगा। इस बार मेले में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहले से अधिक भागीदारी देखने को मिलेगी। 

विज्ञापन
Faridabad: Surajkund decorated, fair will start from today
फरीदाबाद के सूरजकुंड परिसर में मुख्य चौपाल पर प्रेसवार्ता के दौरान किया गया मेला शुरू होने का एलान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नई ऊर्जा और उत्साह के साथ आज से सूरजकुंड मेला शुरू हो रहा है। इस बार मेले में 51 देशों के 648 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। मेले में ओडिशा और मध्य प्रदेश थीम स्टेट के साथ गोवा का भी पवेलियन देखने को मिलेगा। इस बार मेले में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहले से अधिक भागीदारी देखने को मिलेगी। 

विज्ञापन


हरियाणा पर्यटन निगम की प्रधान सचिव और सूरजकुंड मेला प्राधिकरण की उपाध्यक्ष कला रामचंद्रन का कहना है कि इस मेले के माध्यम से हरियाणा अपनी सांस्कृतिक परंपराओं को देश-दुनिया में पहुंचाने में सशक्त माध्यम बनेगा। केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत शुक्रवार सुबह 10 बजे मेले का शुभारंभ करेंगे। शुभारंभ अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह और प्रदेश के पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा की उपस्थित रहेंगे। 
विज्ञापन

मेले के मेले में मुख्य रूप से गुजरात, राजस्थान, तमिलनाडु, हरियाणा, पंजाब व अन्य राज्यों तथा थीम स्टेट ओडिशा और मध्य प्रदेश के स्वादिष्ट व्यंजन चखने को मिलेंगे। सूरजकुंड मेले के थीम स्टेट ओडिसा से प्रिंसिपल रेजिडेंट कमिश्नर मृणालिनी दर्शवाल और मध्यप्रदेश से देवेंद्र राय ने उनके राज्यों से मेले में होने जा रही शिल्प और सांस्कृतिक विरासत के बारे में जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनिंदा मेट्रो स्टेशनों पर मिलेंगे टिकट
डॉ. अरविंद शर्मा ने बताया कि मेले में पर्यटकों को सुविधा देने के उद्देश्य से ही दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के साथ एमओयू साइन किया गया है। दिल्ली मेट्रो मेले के टिकट और पार्किंग का कार्य देखेगी। इसमें दिल्ली मेट्रो के चुनिंदा स्टेशनों पर मेले के टिकटों की बिक्री करेगी और मेला गेट पर विशेष टिकट काउंटर लगाएगी। 


4 मंचों पर दिखेंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
मेले में चार स्थानों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दिनभर देखने को मिलेंगी। चौपाल-1 व चौपाल-2 मंच पहले से ही लगते हैं, इस बार महा स्टेज और नाट्यशाला नामक दो अन्य सांस्कृतिक मंच भी तैयार किए गए हैं। मेले में स्टॉल के बाहर कारीगर का नाम व स्टॉल नंबर जैसी जानकारी क्यू-आर कोड के साथ दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed