{"_id":"66c3f10cf1306100b5056773","slug":"faridabad-student-shot-dead-after-entering-house-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad : घर में घुसकर छात्र की गोली मारकर हत्या, वारदात के बाद आरोपी चंपत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad : घर में घुसकर छात्र की गोली मारकर हत्या, वारदात के बाद आरोपी चंपत
Tue, 20 Aug 2024 06:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Tue, 20 Aug 2024 06:58 AM IST
सार
वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने घायल को तुंरत पास के अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी है
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आदर्श नगर में बदमाशों ने घर में घुसकर गोली मारकर छात्र की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने घायल को तुंरत पास के अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक रोहतक स्थित एक कॉलेज में आर्किटेक्ट का द्वितीय वर्ष का छात्र था। आदर्श नगर थाना की पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
मूलरूप से यूपी के मथुरा जिला निवासी मृतक के पिता डॉ. करण सिंह गौतम ने बताया कि वह वर्ष 1997 से कॉलोनी में अपना क्लीनिक चला रहे हैं। उनके दो बेटे और एक बेटी हैं। बड़ा बेटा दिल्ली स्थित एक कंपनी में नौकरी करता है व बेटी भी पढ़ाई करती है। वहीं, अरुण (20) सबसे छोटा था और रोहतक स्थित एक कॉलेज से आर्किटेक्ट की पढ़ाई कर रहा था। रविवार रात वह रक्षाबंधन पर रोहतक से घर आया था। सोमवार सुबह वह पत्नी के साथ रक्षाबंधन के लिए खरीदारी करने बाजार गए थे। इस दौरान अरुण बड़े भाई अजय सिंह और बहन के साथ घर पर था। सभी रक्षा बंधन की तैयारी कर रहे थे।
विज्ञापन
दोपहर करीब 12 बजे एक बाइक से दो युवक पहुंचे। एक ने अपने चेहरे पर कपड़ा बांध रखा था। वह लोगों पर नजर रखने के लिए घर के बाहर खड़ा रहा। दूसरा युवक अरुणा को आवाज देते हुए घर के अंदर घुस गया। उस समय अरुण भाई और बहन से बात कर रहा था। जैसे अरुण युवक को देखकर बाहर आया और दूसरे कमरे में ले गया। तभी आरोपी ने जेब से पिस्तौल निकालकर उसे गोली मार दी। इस दौरान उसने दो फायर किए, जिसमें एक मिस हो गया और दूसरा सीधे अरुण के सीने में लगा। इसमें अरुण लहुलुहान होकर जमीन पर गिर गया।
विज्ञापन