फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   faridabad police alert on black marketing during lockdown punishes the shopkeepers for doing so

फरीदाबाद: सादी वर्दी में बाजारों पर नजर रख रही पुलिस, कालाबाजारी करने वालों को सबके सामने करवा रही उठक-बैठक

Fri, 27 Mar 2020 03:46 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद 
अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद  Published by: प्राची प्रियम Updated Fri, 27 Mar 2020 03:46 PM IST
विज्ञापन
faridabad police alert on black marketing during lockdown punishes the shopkeepers for doing so
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर फरीदाबाद को भी लॉकडाउन कर दिया गया है। इसके कारण लोगों के दैनिक कामकाज प्रभावित होने लगे हैं। तय समय में बाजार व सब्जी मंडी खुल रही हैं। इसका फायदा उठाते हुए सब्जी व राशन दुकानदारों ने कालाबाजारी का खेल खेलना शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन


इस पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने सादी वर्दी में मंडी व बाजार में पुलिसकर्मी तैनात कर दिए हैं। ऐसे कई दुकानदार जो सब्जी-राशन में कालाबाजारी कर रहे हैं, उन्हें सार्वजनिक रूप से कान पकड़वा कर उठक-बैठक कराया जा रहा है। 
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त केके राव ने बताया कि जिले में लॉकडाउन के चौथे दिन लोग अपने घरों में सिमटे रहे। बहुत ही कम लोग सड़कों पर दिखाई दिए। यह अच्छी बात है कि लोग कोरोना संक्रमण को रोकने में जिला प्रशासन व सरकार की मदद कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन लोगों की सुविधा व जरूरतों का ख्याल रख रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ स्थानों पर राशन की कालाबाजारी व सब्जियों के दाम मनमाना वसूलने की शिकायत मिली थी। इस शिकायत को गंभीरता से लेकर सादी वर्दी में पुलिसकर्मी को भेज कर जांच कराई गई। शिकायत की सत्यता के बाद शुक्रवार को दुकानदारों को सार्वजनिक रूप से दंडित किया गया। 


उन्होंने बताया कि बाजार में व्यापारी को ग्राहकों के सामने ही पुलिस ने कालाबाजारी करने वाले आरोपियों को कान पकड़वाकर उठक-बैठक कराई। इसके बाद बाजार से ज्यादा दाम पर सामान मिलने की शिकायतों में कमी आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed