{"_id":"66be4f7b755255c89c0c0423","slug":"faridabad-opd-ward-and-ot-services-will-remain-halted-in-esic-medical-college-and-hospital-2024-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad : आज ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में ओपीडी, वार्ड और ओटी सेवाएं रहेंगी ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad : आज ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में ओपीडी, वार्ड और ओटी सेवाएं रहेंगी ठप
Fri, 16 Aug 2024 12:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 16 Aug 2024 12:27 AM IST
सार
अस्पताल के जूनियर एवं सीनियर डॉक्टर हड़ताल पर रहेंगे। इससे ओपीडी सेवाएं प्राभावित रहेंगी। ऐसे में ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने मरीजों से शुक्रवार को अस्पताल न आने की अपील की है।
विज्ञापन
ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म एवं हत्या के मामले में शुक्रवार को एनआईटी 3 स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल रहेगी। अस्पताल के जूनियर एवं सीनियर डॉक्टर हड़ताल पर रहेंगे। इससे ओपीडी सेवाएं प्राभावित रहेंगी। ऐसे में ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने मरीजों से शुक्रवार को अस्पताल न आने की अपील की है।
विज्ञापन
डॉक्टरों की एसोसिशन ने डीन सहित उच्च अधिकारियों के नाम पत्र जारी कर कहा कि हम पीड़िता और उसके परिवार के लिए उच्च स्तरीय निष्पक्ष न्यायिक जांच और न्याय की मांग करते हैं। कोलकाता में महिला रेजिडेंट डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना को लेकर (सीनियर रेजिडेंट्स, पोस्टग्रेजुएट और सुपर-स्पेशियलिटी रेजिडेंट्स, इंटर्न और अंडर ग्रेजुएट) डॉक्टर शुक्रवार को हड़ताल पर रहेंगे।
विज्ञापन
इस दौरान न्याय मिलने तक सभी ओपीडी सेवाओं, वैकल्पिक ओटी और वार्ड सेवाओं को अनिश्चित काल के लिए निलंबित कर दिया जाएगा। बता दें कि जूनियर रेजीडेंट डॉक्टर मंगलवार को एक घंटे की सांकेतिक हड़ताल पर भी रहे थे।
विज्ञापन