{"_id":"5f7322761836d4100a46fce9","slug":"faridabad-model-and-gym-operator-arrested-for-giving-statement-against-maharshtra-govt-in-sushant-singh-death-case-by-mumbai-crime-branch-from-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में यूट्यूब पर की महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ टिप्पणी, मॉडल घर से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में यूट्यूब पर की महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ टिप्पणी, मॉडल घर से गिरफ्तार
Tue, 29 Sep 2020 05:33 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 29 Sep 2020 05:33 PM IST
विज्ञापन
मॉडल व जिम संचालक साहिल का घर, यहीं से हुआ गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदी सिनेमा के अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में यूट्यूब पर महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ टिप्पणी करने वाले जिम संचालक साहिल सिंह को मुंबई क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार साहिल चार दिन पहले ही यूट्यूब के एक शूट के सिलसले में मुंबई गए थे और रविवार रात को वहां से वापस लौटे थे। मुंबई में तो कुछ नहीं हुआ लेकिन फरीदाबाद लौटने के अगले ही दिन साहिल को गिरफ्तार कर लिया गया। साहिल जिम का संचालन करने के साथ ही मॉडलिंग भी करते हैं, इसी सिलसिले में वह मुंबई गए थे।
विज्ञापन
साहिल की मां ने बताया कि सोमवार को मुंबई क्राइम ब्रांच ने उन्हें घर से उठाया लिया और अपने साथ लेकर मुंबई गई है। बेटे के जाने के बाद साहिल के पिता महेंद्र सिंह भी मुंबई पहुंचे हैं। महेंद्र सिंह हरियाणा पुलिस से सेवानिवृत्त हैं। वह फरीदाबाद के विभिन्न थानों में तैनात रहे हैं।
विज्ञापन