फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   faridabad mla seema trikha attacks on hooda

हुड्डा सरकार ने तबाह कर दिया ये शहर?

Tue, 04 Nov 2014 08:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 04 Nov 2014 08:25 PM IST
विज्ञापन
faridabad mla seema trikha attacks on hooda

पहली बार हरियाणा विधानसभा पहुंचीं भाजपा विधायक सीमा त्रिखा को जब अध्यक्ष ने बोलने का मौका दिया तो गुड़गांव और नोएडा के मुकाबले फरीदाबाद के पिछड़ेपन पर उनका दर्द छलक पड़ा। त्रिखा ने उद्योगों, झुग्गियों, शिक्षा और पानी जैसे जनहित से जुड़े मुद्दे उठाए। सरकार से उनके समाधान की मांग की।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कभी फरीदाबाद को उत्तर भारत का मानचेस्टर कहा जाता था, लेकिन पिछली सरकारों की गलत नीतियों के कारण यहां के उद्योग एक-एक करके बंद होते गए। इससे शहर पिछड़ गया। यह शहर तभी तरक्की कर सकता है जब यहां कोई बड़ी यूनिट आए। मदर यूनिट आए। लंबे समय से यहां कोई बड़ा निवेश नहीं हुआ।
विज्ञापन


त्रिखा ने कहा कि उनके अपने विधानसभा क्षेत्र बड़खल में बड़खल झील सूख गई है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद इस क्षेत्र में खनन होता रहा। इससे झील के आसपास छोटी-छोटी और गहरी खानें बन गईं, इससे यह सूख गई। अब भी कुछ माफिया खनन कर रहे हैं। इसलिए इस तरह की गतिविधियों को रोक कर झील पानी से लबालब करवाई जाए। यह बड़ा पर्यटन स्थल बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
फरीदाबाद जैसे पुराने औद्योगिक शहर में एक भी सामान्य सरकारी यूनिवर्सिटी नहीं है। इसकी वजह से यहां के बच्चे एमडीयू रोहतक और दिल्ली यूनिवर्सिटी पर निर्भर हैं। इसलिए यहां एक यूनिवर्सिटी खोली जाए। त्रिखा ने कहा कि फरीदाबाद में बड़ी आबादी झुग्गियों में रहती है। इन सभी झुग्गियों में मल्टी स्टोरी बिल्डिंग बनाकर वहां रहने वालों को स्थाई पुनर्वास किया जाए, ताकि शहर सुंदर भी लगे और गरीबों को मकान भी मिल जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed