{"_id":"65cd6c65d8d5f8aec30dfb94","slug":"faridabad-leopard-entered-green-valley-society-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad : सूरजकुंड रोड पर ग्रीन वैली सोसाइटी में घुसा तेंदुआ, दिनभर रही दहशत; शाम को मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad : सूरजकुंड रोड पर ग्रीन वैली सोसाइटी में घुसा तेंदुआ, दिनभर रही दहशत; शाम को मिली राहत
Thu, 15 Feb 2024 07:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 15 Feb 2024 07:14 AM IST
सार
इसकी सूचना पर पुलिस और वन्य जीव विभाग को दी गई। पुलिस और रेस्क्यू टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। देर शाम कड़ी मशक्कत के बाद उसे पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
पिंजरे में बंद तेंदुआ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सूरजकुंड रोड स्थित ग्रीन वैली सोसाइटी में बुधवार सुबह तेंदुआ घुसने से लोगों में दहशत का माहौल बन गया। इसकी सूचना पर पुलिस और वन्य जीव विभाग को दी गई। पुलिस और रेस्क्यू टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। देर शाम कड़ी मशक्कत के बाद उसे पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
निवासियाें ने सुबह करीब आठ बजे सोसाइटी में तेंदुआ देखा और इसकी जानकारी आरडब्ल्यूए के उपप्रधान मधु सिंह को दी। सूचना मिलते ही ग्रीन फील्ड पुलिस चौकी में तैनात पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस की सूचना पर वन विभाग के अधिकारी भी पहुंच गए। उन्होंने गुरुग्राम स्थित वन्य जीव को पकड़ने वाली विभाग की टीम को जानकारी दी।
विज्ञापन
करीब एक बजे वन्य जीव की टीम आई और तेंदुआ पकड़ने के लिए जाल बिछाया। शाम को तेंदुए को पकड़ लिया गया। तेंदुए के डर से पूरी कॉलोनी में दिनभर सन्नाटा रहा। लोग घरों में दुबके रहे। जिला वन विभाग अधिकारी राजकुमार ने बताया बताया कि वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ लिया है।
विज्ञापन
फरीदाबाद में पहले भी तेंदुए दिख चुके हैं
- जनवरी 14, 2023 को राजीव कॉलोनी में सुबह 11 बजे तेंदुआ मिला था
- जनवरी 15, 2023 को बल्लभगढ़ की सागरपुर कॉलोनी में तेंदुए का आतंक देखने को मिला था
- अगस्त 20, 2020 को गांव जाजरू स्थित एनटीपीसी के सोलर प्लांट की दीवार पर लगे सीसीटीवी कैमरों में देर रात दो जानवर घूमते हुए दिखाई दिया था