फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Faridabad Eleventh student stabbed to death

Faridabad: ग्यारहवीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, 18 फरवरी को होनी है बड़े भाई शादी, घर में पसरा मातम

Wed, 08 Feb 2023 05:08 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला संवाद, फरीदाबाद
अमर उजाला संवाद, फरीदाबाद Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 08 Feb 2023 05:08 PM IST
सार

दिल्ली मुंबई हाईवे पर बने अंडरपास पर कुछ युवकों ने स्कूटी को रुकवा लिया और बीच में बैठे विपिन को खींचकर नीचे उतार लिया। आरोपियों ने स्कूटी सवार दोनों बच्चों को भगा दिया और विपिन पर चाकुओं से हमला कर दिया। 

विज्ञापन
Faridabad Eleventh student stabbed to death
ग्यारहवीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फरीदाबाद के गांव भनकपुर में मंगलवार शाम ग्यारहवीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। वारदात के समय मृतक गांव के ही दो बच्चों के साथ स्कूटी पर बैठकर गांव में घूम रहा था। घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों ने किशोर को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गांव भनकपुर निवासी जसवंत के परिवार में पत्नी व तीन बच्चे हैं। छोटा बेटा विपिन (16 ) ग्यारहवीं कक्षा का छात्र है। मंगलवार को वह सीकरी गांव निवासी विजय के बेटे और बेटी के साथ स्कूटी पर बीच में बैठकर घूम रहा था। दिल्ली मुंबई हाईवे पर बने अंडरपास पर कुछ युवकों ने स्कूटी को रुकवा लिया और बीच में बैठे विपिन को खींचकर नीचे उतार लिया। आरोपियों ने स्कूटी सवार दोनों बच्चों को भगा दिया और विपिन पर चाकुओं से हमला कर दिया। 
विज्ञापन


मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह भाग निकले। हमले में घायल विपिन बेहोश होकर सड़क पर गिर गया। लहूलुहान हालत में देख आसपास के लोगों ने शोर मचा दिया। भनकपुर गांव से कुछ लोग मौके पर पहुंचे और विपिन को पहचान लिया। परिवार और सीकरी चौकी पुलिस मौके पर पंहुची। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीकरी चौकी प्रभारी एसआई सुनील कुमार का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भिजवा दिया गया है। मौके पर मौजूद मजदूरों ने प्याला गांव के युवकों पर आशंका जाहिर की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


18 फरवरी को बड़े भाई की होनी है शादी

ग्रामीणों ने बताया कि घटना के बाद से पूरे गांव में शोक की लहर है। 18 फरवरी को घर में बड़े बेटे की शादी होनी है। इसके बाद मार्च में बड़ी बहन की शादी है। परिवार के सदस्य शादी की तैयारियों में व्यस्त थे। अब परिवार सदमे में है। देर रात तक गांव के लोग पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल में खड़े रहे। थाना-58 पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed