फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   faridabad boy will participate in international dance competition

हिप-हॉप इंटरनेशनल डांस चैंपियनशिप में दिखेगा फरीदाबादी छोरे का जलवा

Tue, 13 Jun 2017 05:49 PM IST
यशलोक सिंह/अमर उजाला, फरीदाबाद
यशलोक सिंह/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 13 Jun 2017 05:49 PM IST
सार

-मनिपाल यूनिवर्सिटी कर्नाटक में बीटेक 7वें सेमेस्टर का छात्र है अर्पित 
-मनिपाल यूनिवर्सिटी कर्नाटक में बीटेक 7वें सेमेस्टर का छात्र है अर्पित
-अमेरिका के फोएनिक्स शहर में दुनिया भर के डांसरों का लगेगा मेला
-अर्पित की टीम में शामिल हैं 15 होनहार डांसर को देश गोल्ड दिलाने उतरेंगे डांस फ्लोर पर

विज्ञापन
faridabad boy will participate in international dance competition
- फोटो : boredpanda

विस्तार

औद्योगिक नगरी फरीदाबाद में फिर से साबित कर दिया है की यहां प्रतिभाओं की कमी नहीं है। वैश्विक स्तर पर ख्याति प्राप्त हिप-हॉप इंटरनेशनल डांस चैंपियनशिप किसी परिचय का मोहताज नहीं है। इस प्लेटफार्म तक पहुंचना ही अपने आप में बड़ी उपलब्धि है।

विज्ञापन


शहर के सेक्टर-8 निवासी 20 वर्षीय अर्पित गर्ग व उनकी टीम ने अमेरिका के फोएनिक्स शहर पांच से 12 अगस्त तक होने जा रहे इस चैंपियनशिप में अपनी जगह बना ली है। टीम में कुल 15 प्रतिभागी हैं। सभी कर्नाटक के मनिपाल यूनिवर्सिटी में बीटेक के छात्र हैं। देश को चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल दिलाने के लिए जमकर रिहर्सल कर रहे हैं।
विज्ञापन


अर्पित ने बताया कि उसे बचपन से ही उसे डांस का शौक है वह क्लासिक डांस में कथक का बेहतरी कलाकार है। जब बीटेक में दाखिला हुआ तो पढ़ाई के साथ-साथ उसने अपने इस शौक को भी जारी रखा। तभी उसे हिप-हॉप इंटरनेशनल डांस चैंपियनशिप के बारे में पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी में डांस के शौकीन अन्य साथियों से उसने इसके बारे में बताया तो सभी को यह काफी पसंद आया और उन्होंने इसके लिए तैयारी भी शुरू कर दी। अर्पित का कहना है कि वह कंप्यूटर एंड कम्युनिकेशन इंजीनियर बनने के साथ-साथ दुनिया भर के डांस क्षितिज पर भी उदित होना चाहता है।

हिप-हॉप इंटरनेशनल डांस चैंपियनशिप का रिजनल राउंड 21 जनवरी को कर्नाटक में हुआ था। इसमें टीम को शानदार सफलता मिली इसके बाद मुंबई के नेशनल राउंड में सभी 15 होनहारों ने डांस फ्लोर पर बेजोड़ प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल कर हिप-हॉप इंटरनेशनल डांस कंपटीशन फ्लोर पर जगह बनाने में सफलता अर्जित की।


अब हर किसी को इंतजार उसके अमेरिका में प्रदर्शन का है। अर्पित का कहना है कि डांस प्रतिभाओं की कमी नहीं है। मगर हिप-हॉप इंटरनेशनल डांस चैंपियनशिप काफी खर्चीला है। इसमें भाग लेने का खर्चा प्रतिभागियों को ही उठाना पड़ता है। इस समय सभी प्रतिभागी सुबह 8:00 से शाम 5:00 बजे तक यूनिवर्सिटी में क्लास अटेंड करते हैं फिर शाम 6:00 से रात 3:00 बजे तक हिप-हॉप का रिहर्सल करते हैं।

यह टीम दिखाएगी हिप-हॉप इंटरनेशनल डांस चैंपियनशिप में जलवा...
अर्पित गर्ग, रुशिकेश, श्रीदिव्या, रहमिता, अनमोल, ऋषिकेश, मेघना, निष्ठा, सिद्धांत, आहद, अरूण, मानस, शिवानी, यशश्वी व सनप्रीत। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed