{"_id":"68d5ef74a02f0fcad308f6b8","slug":"faridabad-a-young-man-hanged-himself-after-killing-two-girls-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad: दो बच्चियों की हत्या करने के बाद फांसी लगाकर युवक ने दी जान, पांच माह से था बेरोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad: दो बच्चियों की हत्या करने के बाद फांसी लगाकर युवक ने दी जान, पांच माह से था बेरोजगार
Fri, 26 Sep 2025 07:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 26 Sep 2025 07:12 AM IST
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
बल्लभगढ़ सेक्टर-8 के मकान नंबर 1195 में 30 साल के निखिल गोस्वामी ने अपनी डेढ़ माह और दो साल की बच्चियों की हत्या कर खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। निखिल और दोनों बच्चियों के शव अलग-अलग कमरे में पंखे के सहारे में फंदे से लटके मिले। शुरुआती जांच में पता चला है कि डेढ़ महीने पहले प्रसव के दौरान पत्नी पूजा की मौत से निखिल तनाव में था और बीते 4-5 दिन से खाना भी नहीं खा रहा था। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े सात बजे मकान के ग्राउंड फ्लोर पर उदयशंकर और उनकी पत्नी रहते हैं। पहली मंजिल पर इनका एक बेटा रहता है, जिसकी पत्नी की छह माह पहले ही मौत हुई है। दूसरी मंजिल पर निखिल अपने दो बच्चों के साथ रह रहा था। निखिल की शादी साल 2019 में पूजा से हुई थी। इनकी दो साल की बच्ची सिद्धि थी। डेढ़ माह पहले दूसरी बच्ची रिद्धि को जन्म देते समय पूजा की मौत हो गई। तब से वह डिप्रेशन में रहने लगा था।
विज्ञापन
बीते 4-5 दिन से तो खाना भी नहीं खा रहा था। निखिल पहले ठेकेदार के अधीन निजी कंपनी में सुपरवाइजर की नौकरी करता था, जिसे उसने 4-5 महीने पहले छोड़ दिया था। तब से वह बेरोजगार था। उदयशंकर ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर बाद कुछ काम से बाहर गए थे। शाम को लौटे तो पंखे से लटक रहे तीनों के शव देखकर चीख पड़े।
विज्ञापन