फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   farhan akhtar, shankar mahadevan are making a music video for delhi women commission rape andolan

फरहान अख्तर, शंकर महादेवन मिलकर बना रहे बढ़ रहे रेप मामलों पर ऐसी वीडियो, महिला दिवस पर करेंगे रिलीज

Mon, 05 Mar 2018 08:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 05 Mar 2018 08:20 PM IST
विज्ञापन
farhan akhtar, shankar mahadevan are making a music video for delhi women commission rape andolan
farhan akhtar

दिल्ली महिला आयोग के रेप रोको अभियान को समर्थन देने के लिए संगीत जगत की नामी गिरामी हस्तियां एक म्यूजिक वीडियो तैयार कर रही हैं।

विज्ञापन


इनमें अभिनेता फरहान अख्तर, गायक व संगीतकार शंकर महादेवन, गायक और संगीतकार कैरालिसा मोंटेरियो जैसी हस्तियां शामिल हैं।

यह वीडियो बच्चियों के साथ हो रही बलात्कार की घटनाओं के खिलाफ संदेश देगा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस(8 मार्च) के अवसर पर इस वीडियो को जारी किया जाएगा।

विज्ञापन

कई कलाकार आए एक साथ

दिल्ली महिला आयोग के अनुसार फरहान अख्तर, शंकर महादेवन, कैरालिसा मोंटेरियो समेत अभिनेता और संगीतकार ल्यूक केन्नी (रॉक ऑन फेम), गायिका अनुष्का मनचंदाना और गायिका महालक्ष्मी अय्यर रेप रोको आन्दोलन के लिए एक म्यूजिक वीडियो बनाने के लिए एक साथ आए हैं।

इस वीडियो में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के 37 दिन लम्बे सत्याग्रह के साथ एकजुटता व्यक्त की गयी है। इस वीडियो को तैयार करने के लिए बॉलीवुड गायिका कैरालिसा मोंटेरियो ने रेप रोको अभियान का थीम गीत बनाने के लिए दिल्ली महिला आयोग से संपर्क किया।

यूएन वीमेन केएमएआडी(मैन अंगेस्ट रेप एंड डिसकरिमिनेशन) अभियान केगुडविल एम्बेसडर अभिनेता फरहान अख्तर इस अभियान को समर्थन दे रहे हैं।

जागरुकता फैलाएगी वीडियो

आयोग को उम्मीद है कि बॉलीवुड के लोगों के समर्थन मिलने से समाज में बलात्कार के खिलाफ जागरुकता फैलाने में मदद मिलेगी। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल जय हिन्द ने कहा कि 8 महीने की बच्ची से बलात्कार पर लोग अपनी चुप्पी तोड़ रहे हैं।

बलात्कार केखिलाफ अभियान को समर्थन दे रहे हैं। 8 मार्च को दिल्ली में बड़ा आंदोलन है। सेंट्रल पार्क में सुबह 9.30 बजे एक मानव श्रंखला बनाने जाएगी।

लोगों से कहा जा रहा है वह इस श्रृंखला का हिस्सा बनें और बलात्कार पर चुप रहने की संस्कृति को रोकें। लोग इसमें शामिल होने के लिए 9313-181-181 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed